बलिया। महान लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की पुण्यतिथि पर संकल्प साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था, बलिया द्वारा आयोजित रंग-संगीत की संगीतमय प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। यह आयोजन 11 जुलाई की देर शाम कलेक्ट्रेट स्थित ड्रामा हॉल में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ कोषाधिकारी श्री आनंद दुबे, पर्यावरणविद् डॉ गणेश पाठक, प्रो. यशवंत सिंह, प्रशासनिक अधिकारी श्री कौशल उपाध्याय और डॉ कादम्बिनी सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन और भिखारी ठाकुर सहित मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण से हुई।
प्रस्तुति की शुरुआत होते ही जैसे—
जैसे लोकगीतों की भावपूर्ण प्रस्तुति ने वातावरण को भावनाओं से भर दिया। दर्शक देर रात तक लोकगीतों, नाट्य गीतों और नृत्य की इस त्रिवेणी में डूबते-उतराते रहे।
इस अवसर पर संकल्प संस्था द्वारा आयोजित एक सप्ताहीय रंग-संगीत प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रतिभागियों ने सुप्रसिद्ध रंग निर्देशक एवं केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित श्री संजय उपाध्याय से मार्गदर्शन प्राप्त किया। उसी कार्यशाला की प्रस्तुति इस दिन मंच पर हुई, जो दर्शकों के लिए एक नया और प्रभावशाली अनुभव रहा।
प्रस्तुति में भिखारी ठाकुर, महेन्द्र मिश्र, विद्यापति जैसे महान कवियों के साथ-साथ जर्मन कवि ब्रेख्त, पद्मश्री उषा किरण खान, सुमन कुमार, और रविन्द्र भारती की रचनाओं को भी शामिल किया गया, जिसने कार्यक्रम को एक अंतरराष्ट्रीय और समकालीन रंग प्रदान किया।
कार्यक्रम में जनपद के अनेक साहित्यकार, बुद्धिजीवी और रंगप्रेमी उपस्थित रहे, जिनमें डॉ राजेन्द्र भारती, डॉ अखिलेश सिन्हा, डॉ विश्वरंजन सिंह, प्रो यशवंत सिंह, समीर पाण्डेय, उपेन्द्र सिंह, सुनील यादव, वन्दना गुप्ता, श्वेतांक सिंह, आशुतोष तोमर तथा गाजीपुर से पधारे डॉ संतोष सिंह, विपिन राय प्रमुख रहे।
0 Comments