बलिया। जिला प्रशासन द्वारा नगर निकायों के सृजन व सीमा विस्तार से प्रभावित ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायतों के वार्डों के आंशिक परिसीमन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस संबंध में प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश शासन पंचायतीराज अनुभाग-3 के शासनादेश के क्रम में विस्तृत समय-सारिणी जारी कर दी गई है, जिसे सभी खंड विकास अधिकारियों एवं सहायक विकास अधिकारियों (पं0) को भेजा गया है।
नगर विकास विभाग द्वारा पूर्व में जारी अधिसूचनाओं के तहत नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद तथा नगर निगम के सृजन/सीमा विस्तार के चलते कई ग्राम पंचायतें प्रभावित हुई हैं। शासन ने इनके पुनर्गठन हेतु आवश्यक निर्देश जारी कर दिये हैं। अब पंचायत चुनाव की तैयारी के अगले चरण में वार्ड परिसीमन की कार्यवाही की जा रही है।
निर्धारित कार्यक्रम इस प्रकार है :-
-
ग्राम पंचायतवार जनसंख्या का आंकलन:18 जुलाई से 22 जुलाई, 2025 तक
-
प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) की प्रस्तावित सूची का प्रकाशन:23 जुलाई से 28 जुलाई, 2025 तक
-
प्रस्तावित वार्डों पर आपत्तियां प्राप्त करना:29 जुलाई से 02 अगस्त, 2025 तक
-
आपत्तियों का निस्तारण:03 अगस्त से 05 अगस्त, 2025 तक
-
अंतिम सूची का प्रकाशन:06 अगस्त से 10 अगस्त, 2025 तक
जिला प्रशासन ने निर्देश दिया है कि इस समयबद्ध प्रक्रिया को गंभीरता से लेते हुए सभी सम्बन्धित अधिकारीगण सुनिश्चित करें कि कार्यवाही शासन के निर्देशों के अनुरूप पूर्ण हो।
यह कदम आगामी पंचायत चुनावों को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने की दिशा में एक अहम पड़ाव माना जा रहा है।
0 Comments