संवेदना और सेवा का संगम : प्रशासन व भाजपा पदाधिकारियों ने बढ़ाया मदद का हाथ
बलिया। जनपद बलिया के तहसील बैरिया अंतर्गत ग्राम चक्की नौरंगा में बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों की सहायता हेतु राहत सामग्री का वितरण किया गया। जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर उप जिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह, तहसीलदार मनोज राय तथा भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री संजय मिश्रा की उपस्थिति में कुल 200 जरूरतमंद परिवारों को राशन किट प्रदान किए गए।
इस राहत वितरण कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को भी गंभीरता से सुना और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री संजय मिश्रा ने कहा कि सरकार और संगठन हर आपदा में आमजन के साथ खड़े हैं।
राशन किट में दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं जैसे चावल, आटा, दाल, तेल आदि शामिल थे, जो बाढ़ के कारण उत्पन्न विपरीत परिस्थितियों में पीड़ित परिवारों के लिए संबल बनकर पहुंचे।
इस दौरान स्थानीय लोगों ने प्रशासन और भाजपा पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
0 Comments