लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आगामी पंचायत चुनावों की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस क्रम में पंचायत चुनाव के लिए परिसीमन की प्रक्रिया 18 जुलाई से शुरू होने जा रही है, जिसकी विस्तृत समयसारिणी शासन द्वारा अनुमोदित कर दी गई है। नगर निकायों की सीमाओं में हुए विस्तार के चलते कई पंचायत वार्डों की सीमाओं में बदलाव किया जाएगा।
नगरीय निकायों - नगर पंचायत, नगर पालिका परिषद और नगर निगम - के गठन और सीमाविस्तार के चलते प्रभावित ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायतों में प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों) का आंशिक पुनर्गठन किया जाएगा।
प्रक्रिया की समयसारिणी इस प्रकार है :-
👉18 से 22 जुलाई : ग्राम पंचायतवार जनसंख्या का निर्धारण
👉23 से 28 जुलाई : प्रस्तावित वार्डों की सूची तैयार कर उसका प्रकाशन
👉29 जुलाई से 2 अगस्त : आपत्तियों की प्राप्ति की अवधि
👉3 से 5 अगस्त : आपत्तियों का निस्तारण
👉6 से 10 अगस्त : वार्डों की अंतिम सूची का प्रकाशन
परिसीमन की इस प्रक्रिया के पूरा होते ही पंचायत चुनावों की अधिसूचना जारी होने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। प्रशासन ने पारदर्शिता और जनसहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सभी चरणों को स्पष्ट समय-सीमा में बांधा है।
0 Comments