भामाशाह जयंती समारोह में व्यापारियों को मिला सम्मान, परिवहन मंत्री ने व्यापारी समाज को बताया भाजपा की शक्ति


लखनऊ। राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन एवं उद्योग संवाद के संयुक्त तत्वावधान में गोमती नगर स्थित रेनेशा होटल में दानवीर भामाशाह जयंती समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर देशभर से आईं अनेक विभूतियों को भामाशाह रत्न सम्मान प्रदान किया गया।


मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी और व्यापारी वर्ग एक-दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने कहा,

“भाजपा को सत्ता के शिखर तक पहुंचाने का सबसे बड़ा श्रेय व्यापारी समाज को जाता है। आज के व्यापारी आधुनिक भामाशाह हैं, जो राष्ट्रहित में अपना सर्वस्व समर्पित करने के लिए सदैव अग्रणी रहते हैं।”

नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से उत्तर प्रदेश में भामाशाह जैसी ऐतिहासिक विभूतियों को उचित सम्मान मिल सका है। महापौर सुषमा खर्कवाल ने भामाशाह जयंती को व्यापारी कल्याण दिवस के रूप में मनाने की घोषणा और मुख्यमंत्री के फैसले की सराहना की।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा,

“भामाशाह त्याग, निष्ठा और राष्ट्रसेवा के प्रतीक हैं। जब महाराणा प्रताप का संघर्ष कठिन दौर में था, तब भामाशाह ने अपना सर्वस्व दान कर इतिहास रच दिया। आज भी उनकी विचारधारा हमें यह सिखाती है कि सच्ची सफलता समाज की भलाई में है।”

सम्मानित विभूतियां

समारोह में परिवहन मंत्री, नगर विकास राज्यमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देशभर से चयनित प्रतिष्ठित व्यापारियों को भामाशाह रत्न सम्मान से अलंकृत किया। सम्मानित होने वालों में शामिल रहे :-

  • पवन जायसवाल (पटना)
  • सुधीर हलवासिया
  • विशाल नैयर (लखनऊ)
  • कृष्ण कुमार अग्रवाल (कानपुर)
  • ओंकारनाथ केशरवानी (प्रयागराज)
  • विशाल गुप्ता (कानपुर)
  • अनिल अग्रवाल (मथुरा)
  • विनोद केशरवानी (चित्रकूट)
  • साधना जग्गी
  • पवन जायसवाल (पटना)

इन सभी को पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

उपस्थित गणमान्यजन

समारोह में भाजपा प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, अनीता अग्रवाल, रविंद्र जायसवाल, आलोक आर्य, मनीष अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति और उद्यमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. शालिनी अग्रवाल ने किया।



Post a Comment

0 Comments