वाराणसी मंडल : विश्व पर्यावरण संरक्षण पखवाड़ा पर जागरूकता अभियान


वाराणसी, 01 जून, 2025 ; मंडल रेल प्रबंधक श्री विनीत कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (Enhm) श्री अभिषेक राय के नेतृत्व में वाराणसी मंडल पर ‘‘विश्व पर्यावरण दिवस‘‘ के उपलक्ष्य में 22 मई से 05 जून 2025 तक ‘‘विश्व पर्यावरण संरक्षण पखवाड़ा‘‘ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा नामित स्टेशनों के अतिरिक्त अन्य प्रमुख स्टेशनों तथा रेलवे कॉलोनियों में पर्यावरण जागरूकता से संबंधित अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।


इसी क्रम में आज दिनाँक 01.06.2025 को बनारस स्टेशन पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता रैली निकाली गई, और स्वच्छ परिसर कर पर्यावरण को साफ-सुथरा रखने में यात्रियों से अनुरोध किया गया।


विश्व पर्यावरण अभियान के अंतर्गत दिनांक 01.06.2025 को वाराणसी सिटी रेलवे स्टेशन एवं रेलवे कॉलोनी में जागरूकता रैली निकाली गई प्लास्टिक मुक्त, कूड़े को कूड़ेदान में डाले, पेड़ लगाए, जीवन बचाए, पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करे,जन जन की भागीदारी स्वच्छ सुंदर रेल हमारी।


विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा के अन्तर्गत आज दिनांक 01/06/25 को वाराणसी कालोनियों की गहन सफाई कराई गई और रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण के लिए कॉलोनी वासियों को जागरूक किया गया साथ ही ग्लोबल वार्मिंग से पर्यावरण में दिन प्रतिदिन हो रहे बदलाव के कारण बढ़ते तापक्रम को कम करने के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौध रोपण करने के लिए जागरूक किया गया।


विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा के अन्तर्गत आज दिनांक 01/06/25 को आजमगढ़ रेलवे स्टेशन की गहन सफाई कराई गई और रैली निकालकर पर्यावरण संरक्षण के लिए यात्रियों को जागरूक किया गया साथ ही ग्लोबल वार्मिंग से पर्यावरण में दिन प्रतिदिन हो रहे बदलाव के कारण बढ़ते तापक्रम को कम करने के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौध रोपण करने के लिए जागरूक किया गया और आजमगढ़ स्टेशन पर ड्राइंग और निबंध प्रतियोगिता कराया गया।


विश्व पर्यावरण अभियान के अंतर्गत दिनांक 01.06.2025 को भटनी जंक्शन पर जागरूकता रैली निकाली गई प्लास्टिक मुक्त, कूड़े को कूड़ेदान में डाले, पेड़ लगाए, जीवन बचाए, पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करे, जन जन की भागीदारी स्वच्छ सुंदर रेल हमारी।


विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़ा के अन्तर्गत आज दिनांक 01/06/25 को छपरा जंक्शन पर रेलवे कौलनी में अवस्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के बीच पर्यावरण संरक्षण से संबंधित Drawing, Paintings प्रतियोगिता कराकर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया और लोगों को अधिक से अधिक पौधारोपण, वृक्षारोपण, पलास्टिक उनमूलन, पानी बचाव के लिए जागरूक किया गया।


विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 01/06/25 को गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर रेली के द्वारा यात्रियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया एवम रेलवे कालोनी में सफाई अभियान चलाया गया।


विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 01/06/25 को प्रयागराज रामबाग रेलवे स्टेशन पर रेली के द्वारा यात्रियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया एवम रेलवे कालोनी में सफाई अभियान चलाया गया।


इसके साथ ही साथ मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर रेल यात्रियों में पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता लाने हेतु सार्वजनिक जागरूकता कार्यशाला, चौपाल, पाम्पलेट, सेल्फी पॉइंट लगाकर, सामूहिक श्रमदान इत्यादि का आयोजन किया गया। उक्त आशय की जानकारी अशोक कुमार, जनसम्पर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी ने दी।






Post a Comment

0 Comments