बलिया : ग्रीनफील्ड परियोजना : डीएम ने समस्याओं के समाधान के दिए निर्देश


बलिया। जिलाधिकारी श्री मंगला प्रसाद सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में ग्रीनफील्ड परियोजना के निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं के निस्तारण के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।

जिलाधिकारी ने ग्रीनफील्ड परियोजना के निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं की बिन्दुसार जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने उप जिलाधिकारी सदर, उप जिलाधिकारी बैरिया एवं एन.एच.ए.आई. के अधिकारियों को आ रही समस्या के निस्तारण के संबंध में आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि भूमि की समस्या व अवशेष काश्तकारों को भुगतान आदि समस्याओं का निस्तारण एक सप्ताह में सुनिश्चित किया जाय।

बैठक में अपर जिलाधिकारी श्री अनिल कुमार एवं मुख्य राजस्व अधिकारी श्री त्रिभुवन सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।



Post a Comment

0 Comments