बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने बलिया नगर के प्रमुख व्यापारी नेता सुनील सर्राफ को उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। सुनील सर्राफ की इस नियुक्ति से न सिर्फ नगर में बल्कि पूरे जिले के व्यापारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई है।
लगभग तीन दशकों से व्यापार मंडल, स्वर्णकार संघ और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े सुनील सर्राफ ने हमेशा व्यापारियों के हितों की न सिर्फ आवाज बुलंद की है, बल्कि संगठनात्मक मजबूती के लिए भी सतत काम किया है। उनके पास संगठन का लंबा अनुभव है और वे जनसेवा को हमेशा प्राथमिकता देते रहे हैं।
पार्टी नेतृत्व ने उनके जनाधार, सक्रियता और सामाजिक योगदान को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। नगर के व्यापारी वर्ग ने इस निर्णय को स्वागतयोग्य बताते हुए कहा है कि यह कदम पार्टी और व्यापारियों के बीच मजबूत पुल का कार्य करेगा। वहीं समाजवादी पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों ने भी सर्राफ की नियुक्ति को संगठन के लिए लाभकारी बताया है।
यह नियुक्ति व्यापारिक और राजनीतिक क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की पकड़ को और सुदृढ़ करने की दिशा में मानी जा रही है।
0 Comments