लखनऊ मंडल : “IDL-2023” इण्टर डिपार्टमेण्टल लीग (T-20 क्रिकेट) क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया


लखनऊ 17 दिसंबर 2023। पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल क्रीड़ा संघ द्वारा आयोजित ’’अन्तर विभागीय टी-20 क्रिकेट लीग IDL-2023’’ में आज पहला क्वार्टर फाइनल मैच ऐशबाग रेलवे स्टेडियम में इंजीनियरिंग डेयरडेविल्स व मैकेनिकल वॉरियर्स के मध्य खेला गया।               

मैकेनिकल वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मैकेनिकल वॉरियर्स ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 09 विकेट खोकर 111 रन  बनाए। जिसमें अष्टभुजा ने सर्वाधिक 29 रन, तारिक हुसैन व संतोष कुमार ने 17-17 रनों का योगदान दिया। इंजीनियरिंग डेयरडेविल्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए रामदेव ने 04 तथा रोहित व प्रशांत ने 02-02 विकेट प्राप्त किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंजीनियरिंग डेयरडेविल्स की टीम ने मात्र 19 ओवरों में 09 विकेट खोकर 114 रन बनाकर मैकेनिकल  वॉरियर्स की टीम को 01विकेट से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश कर लिया। इंजीनियरिंग डेयरडेविल्स की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सचिन ने 24 रन, शशि ने 18 रन तथा मनीष झा ने 17 रनों का योगदान दिया।मैकेनिकल वॉरियर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए संतोष कुमार ने 04 विकेट, देश दीपक व मिथलेश शाह ने 02-02 विकेट तथा अष्टभुजा ने 01 विकेट प्राप्त किया।  

आज का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच कमर्शियल चैलेंजर्स व सिगनल टॉवर्स के मध्य खेला गया।  

     

कमर्शियल चैलेंजर्स  ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया। कमर्शियल चैलेंजर्स की टीम ने 19.5 ओवरों में 117 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसमें अजय थापा ने सर्वाधिक 28 रन, आगा शाकिर और विशाल ने 21-21 रन तथा अम्बर प्रताप सिंह ने 10 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। सिगनल टॉवर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए  मुकेश ने 03, मिथुन व आकाश ने 02-02 विकेट प्राप्त किया।  

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिगनल टॉवर्स टीम ने 19.1 ओवरों में 09 विकेट के नुकसान पर 121 रन बना कर 01 विकेट से कमर्शियल चैलेंजर्स टीम को हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश कर लिया। जिसमें अमरनाथ ने सर्वाधिक 20 रन, अंकुर ने 17 रन, आकाश ने 16 रन तथा राकेश व पवन ने 12-12 रनों का योगदान दिया। कमर्शियल चैलेंजर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए अजय शर्मा ने 05 विकेट, अमन, मोनू तथा गुरमीत ने 01-01 विकेट प्राप्त किया। उक्त जानकारी महेश गुप्ता जनसंपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ ने दी।


                                                                                                                                                                                              

Comments