बलिया : कार्यकर्ताओ के बल पर ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है : अरुण सिंह 'बंटू'


बांसडीह, बलिया। भाजपा बांसडीह मंडल की एक आवश्यक बैठक आज शुक्रवार को बांसडीह डाकबंगला पर मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।आयोजित बैठक में सगठन द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रमों और अभियानों की तैयारियों पर चर्चा के साथ ही मण्डल के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। 

आयोजित बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुये भाजपा जिला मंत्री अरुण सिंह बंटू ने कहा की पार्टी द्वारा वर्तमान समय में कई अभियान चल रहे है जिसके लिये मंडल के पदाधिकारियों को अलग अलग जिम्मेदारी देकर कार्यक्रमों को बूथ स्तर पर सफल बनाना है। जिला मंत्री श्री सिंह ने कहा की मन की बात कार्यक्रम के साथ ही चल रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा को भी सफल बनाना है जिसके लिये मंडल के पदाधिकारी से लेकर बूथ अध्यक्ष तक को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा की कार्यकर्ताओ के बल पर ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है साथ ही केंद्र तथा प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के लिये कार्यकर्ता लगे और जिसके बल पर तीसरी बार केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बने। भाजपा बांसडीह मंडल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा ने जिला मंत्री अरुण सिंह बंटू को अंगवस्त्र से सम्मानित किया साथ ही कार्यक्रमों तथा अभियानों को लेकर मंडल द्वारा किये गये तैयारियों से अवगत कराया। 

आयोजित बैठक में राजेंद्र सिंह, चंद्रमा गिरी, तेजबहादुर रावत, बलिराम साहनी, सिंपी सिंह, शैलेंद्र शुक्ला, राकेश वर्मा, अजय यादव, सोनू सिंह, अखिलेश तिवारी, शिवम गुप्ता सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन अवनीश मिश्रा ने किया।



Comments