IRCS बलिया द्वारा संचारी रोगों के प्रति जन जागरुकता अभियान


दुबहर, बलिया। जिलाधिकारी/अध्यक्ष के निर्देशन के क्रम में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी बलिया एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संचारी रोग जन जागरूकता अभियान का कार्यक्रम शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय के सभागार में संपन्न हुआ।


कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य चिकित्साधिकारी/उपाध्यक्ष डा० विजयपति द्विवेदी, अपर मुख्य  चिकित्सा अधिकारी/सचिव डॉ आनंद कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी सुनील यादव तथा महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. राजेश्वर कुमार ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।


उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉक्टर विजय पति द्विवेदी ने कहा कि संचारी रोगों को हराने का अचूक उपाय जन जागरूकता है। उन्होंने कहा कि हमारी चिकित्सा व्यवस्था ने सदियों से पूरे विश्व का मार्ग दर्शन किया है।


अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आनंद कुमार ने संचारी एवं क्षय रोगों से  बचाव के उपाय को विस्तार  से बताया। जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव ने डेंगू, मलेरिया, फाइलेरिया, कालाजार, दिमागी बुखार आदि के कारण, लक्षण, जांच एवं उपचार के बारे में विस्तार से बताया उन्होंने कहा कि किसी भी बुखार की स्थिति में तत्काल नजदीक स्वास्थ्य केंद्र जाकर समय से अपना जांच व उपचार करायें। जिला शिकायत नोडल अधिकारी अनुपम सिंह ने उपस्थित लोगों को आयुष्मान भारत योजना के बारे में विस्तार से बताया। जिला समन्वयक शैलेन्द्र पाण्डेय ने रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर महाविद्यालय की बच्चियों में सेनेटरी पैड्स के वितरण के साथ पात्र लाभार्थियों के बीच आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया।


इस मौके पर प्रमुख रूप से उप सभापति विजय कुमार शर्मा, डॉ पंकज ओझा, दीपक झा, इसरार खां, शिवेंद्र दुबे, अमित सिंह, बी पी एम दुबहड़ शशी सिंह, धनंजय सिंह, विवेक सिंह, रोहित गुप्ता, जितेन्द्र कुमार यादव आदि लोग मौजूद रहे। संचालन डॉ० चंडी प्रसाद एवं नितेश पाठक ने संयुक्त रूप से किया।



Comments