पूर्व मध्य रेल द्वारा सतर्कता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

 


हाजीपुर-31.10.2023। सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2023 के तहत आज दिनांक 31.10.2023 को पूर्व मध्य रेल मुख्यालय में अपर महाप्रबंधक श्री तरूण प्रकाष की अध्यक्षता में सतर्कता जागरूकता कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर ”सतर्कता संदेश-2023“ पत्रिका का विमोचन भी किया गया। 

श्री पी. के. राय, पूर्व वरीय उप महाप्रबंधक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी, उत्तर पूर्व रेलवे, गोरखपुर ने मुख्य वक्ता के रूप में भ्रष्टाचार के विभिन्न पहलूओं पर विस्तृत चर्चा की।


सर्वप्रथम स्वागत भाषण के दौरान श्री सुजीत कुमार मिश्रा, वरीय उप महाप्रबंधक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी द्वारा अपर महाप्रबंधक एवं मुख्य वक्ता का अभिनंदन करते हुए सतर्कता विभाग के कार्यकलाप के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।

इस बैठक में सभी प्रमुख विभागाध्यक्ष सहित मुख्यालय के सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

विस्तृत चर्चा के उपरांत प्रश्नोतरी सत्र का आयोजन किया गया, जो कि काफी उपयोगी रहा।


इसके अतिरिक्त चलचित्र के माध्यम से जन-जागरूकता अभियान के साथ नुक्कड़ नाटक के द्वारा जन-जागरूकता लाने का सामूहिक प्रयास पूर्व मध्य रेल पटना जंक्शन वं राजेन्द्रनगर टर्मिनल पर किया गया।

(वीरेन्द्र कुमार)

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी।



Comments