राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर अपर महाप्रबंधक महोदय ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलायी राष्ट्रीय एकता की शपथ तथा मुख्यालय प्रांगण में ‘एकता दौड़‘ का किया गया आयोजन


हाजीपुर: 31.10.2023। भारत रत्न लौह पुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर आज दिनांक 31 अक्टूबर, 2023 को आयोजित ‘राष्ट्रीय एकता दिवस‘ के अवसर पर प्रातः 11.00 बजे मुख्यालय प्रांगण में पूर्व मध्य रेल के अपर महाप्रबंधक श्री तरूण प्रकाष द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली दी गयी। तत्पष्चात् सभी उच्चाधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भी सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजली दी गयी। इस अवसर पर प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री बी.के.सिंह सहित अन्य उच्चाधिकारीगण उपस्थित थे। 



तत्पष्चात् महाप्रबंधक महोदय ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा, अखण्डता, सुरक्षा एवं राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलायी। साथ ही उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयास करने का आह्वान किया। 


इसके साथ ही आज पूर्व मध्य रेल मुख्यालय प्रांगण में सरदार बल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर ‘एकता दौड़‘ का अयोजन किया गया। ‘एकता दौड़‘ का शुभारंभ पूर्व मध्य रेल खेल क्रीड़ा संघ के अध्यक्ष सह प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक डा. मनोज सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस एकता दौड़ में पूर्व मध्य रेल, मुख्यालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण ने भाग लिया।   

(वीरेन्द्र कुमार)

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी।



Comments