बलिया : थाना कोतवाली पुलिस द्वारा एक बोलोरो गाड़ी व भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार


बलिया।  पुलिस अधीक्षक बलिया श्री एस. आनन्द के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस को मिली महत्वपूर्ण सफलता।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 24.07.2023 को थाना कोतवाली के उ0नि0 रमाशंकर मय फोर्स  द्वारा हरदेव सिंह डेरा  पर मामूर था कि जरिए मुखबिर सूचना मिली कि एक सफेद रंग की बुलेरो गाड़ी जिसमें अग्रेजी शराब गाड़ी की बाडी में छुपा कर रखा गया है जो जो जनेश्वर मिश्र पुल के रास्ते से होते हुए बिहार की तरफ जाने वाली है इस सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम द्वारा जनेश्वर मिश्र पुल के दक्षिणी छोर पर बैरियर लगाकर चेकिंग के दौरान 01 बोलोरो गाड़ी से 03 नफर अभियुक्त 1. मनीष कुमार राय पुत्र राजेश्वर राय निवासी रामपुर बघेल थाना देसरी जिला वैशाली बिहार उम्र 21 वर्ष 2. फुनटुन साहनी पुत्र जयकिशुन साहनी निवासी दाराबाद थाना ताजपुर जिला समस्तीपुर बिहार उम्र 27 वर्ष 3. इंद्रजीत कुमार उर्फ रंजीत राय पुत्र रामजनम राय निवासी चक जलास थाना ताजपुर जिला समस्तीपुर बिहार उम्र 34 वर्ष को  समय करीब 16.45 बजे जनेश्वर मिश्र पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। जिनकी जामातलाशी में बोलोरो गाड़ी की सीट के नीचे बना बाक्स में से अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुआ जिसको निकालकर अभियुक्तगण के समक्ष गिनती की गई तो कुल 336 पाउच अग्रेजी शराब बरामद हुई प्रत्येक पाउच 180 ML का है जिस पर अग्रेजी में OFFICER CHOICE WHISKY ,SCOTCH MALT तथा FOR SAELIN UTTAR PRADESH ONLY अंकित है। बरामद गाड़ी नम्बर JH01U1869 को ईचालान एप पर चेक किया गया तो कुछ भी प्रदर्शित नही हुआ तत्पश्चात चेचिस नम्बर MA1PL2GAK92A70157 से चेक किया गया तो विरेन्द्र कुमार पुत्र रामचन्द्र प्रसाद सी/ओ नन्दकिशोर सिंह हरमऊ रोड राची तथा इं0नं0 GA84M44765 प्रदर्शित होना पाया गया।


उक्त बरामद अवैध शराब व गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 

पंजीकृत अभियोग :- 1. मु0अ0स0- 393/23 धारा 60(1)/72 आब0 अधि0 व धारा 420.467.468.471 भादवि  थाना कोतवाली जनपद बलिया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण :- 1. मनीष कुमार राय पुत्र राजेश्वर राय निवासी रामपुर बघेल थाना देसरी जिला वैशाली बिहार उम्र 21 वर्ष। 2. फुनटुन साहनी पुत्र जयकिशुन साहनी निवासी दाराबाद थाना ताजपुर जिला समस्तीपुर बिहार उम्र 27 वर्ष। 3. इंद्रजीत कुमार उर्फ रंजीत राय पुत्र रामजनम राय निवासी चक जलास थाना ताजपुर जिला समस्तीपुर बिहार उम्र 34 वर्ष।

बरामदगी का विवरण :- 1. कुल 336 पाउच बरामद हुई प्रत्येक पाउच 180 ML (कुल 60.480 लीटर) अवैध अग्रेजी शराब।  2. 01 अदद बोलोरो रंग सफेद वाहन नम्बर JH01U1869। 3. 03 अदद मोबाइल बरामद।

बरामदगी का समय व स्थान :- जनेश्वर मिश्र सेतू, व समय-16.35 बजे।

बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :- उ0नि0 श्री रमाशंकर,  का0 अरुण कुमार, का0 आदित्य नाथ, का0 राजेश मौर्या, का0 पवन चौबे थाना कोतवाली जनपद बलिया।





Comments