बलिया : मोदी सरकार में ही बदली देश की दशा व दिशा : त्रिवेंद्र सिंह

 


संपर्क से समर्थन अभियान के तहत पूर्व मुख्यमंत्री ने नगर के प्रबुद्धजनों को किया सम्मानित 

बलियाः भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने के बाद ही देश की दशा व दिशा में बदलाव आया है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए तमाम घोटालों व भ्रष्टाचार से आजिज आकर ही देश की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी पर अपना विश्वास जताया था। आज सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का काम कर रही तभी देश की जनता फिर तीसरी बार 2024 में भाजपा को समर्थन देने का मन बना चुकी है। यह बातें उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नगर में संपर्क से समर्थन अभियान के तहत प्रबुद्ध्जनों से मुलाकात के दौरान कही। उन्होंने कहा कि आज तमाम देश भारत की बढ़ती प्रभुता को मान रहे लेकिन विपक्षी देश की साख को गिराने पर अमादा हैं। प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि विकास व सुशासन के दम पर ही देश में तीसरी बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही देश विकास की पथ पर आगे बढ़ा है। राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन व और गरीब कल्याण के नौ वर्ष पूरे हुए हैं। 


संपर्क से समर्थन अभियान के संयोजक व भाजपा के जिला मंत्री अरूण सिंह बंटू ने कहा कि 2024 में भाजपा की नीतियों की वजह से ही फिर सरकार बनेगी। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने संपर्क से समर्थन अभियान के तहत चार्टर्ड एकाउंटेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, सचिव सीए सौरभ माहेश्वरी, चेंबर आफ कामर्स के अध्यक्ष व बैंक आफ महाराष्ट्र के नान आफिसयल डायरेक्टर सीए सरदार बलजीत सिंह, सतीश चंद्र महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य अशोक उपाध्याय आदि दर्जनों लोगों को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया। कार्यक्रम में भाजपा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू आदि मौजूद रहे।



Comments