बलिया पुलिस द्वारा कम्यूनिटी पुलिसिंग सम्बन्धित विभिन्न बिन्दुओं पर आमजनमानस को किया गया जागरुक


बलिया। पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री राजकरन नय्यर के निर्देशन में बलिया पुलिस द्वारा कम्यूनिटी पुलिसिंग (जैसे पुलिस व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, मिशन शक्ति के तहत महिला व बाल सुरक्षा के जागरुकता) कार्यक्रम के क्रम में आज दिनांक 05.06.2023 को थाना कोतवाली अन्तर्गत आमजनमानस में सुरक्षा व्यवस्था की भावना विकसित किए जाऩे के सम्बन्ध विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें क्षेत्राधिकारी नगर के द्वारा पुलिस व्यवस्था, यूपी 112 व अग्रिन शमन सम्बन्धित सेवाएं व साइबर सुरक्षा के सम्बन्ध में लोगों को जानकारी दी गयी। 


इसी क्रम में समस्त थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क, महिला पीआरवी, महिला बीट प्रणाली एवं केन्द्र सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं से सम्बन्धित चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में व महिला सुरक्षा सम्बन्धित विभिन्न हेल्प लाइन नम्बर 1090, 181 व आत्म सुरक्षार्थ हेतु महिलाओं को कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर जानकारी दी गयी।


इस कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर श्री एसएन वैभव पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, प्रभारी निरीक्षक यूपी 112, प्रभारी निरीक्षक साइबर सेल आदि अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहे।






Comments