साइबर सेल बलिया द्वारा धोखाधड़ी कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकाले गये 167887/- रू0 खाताधारक के खाते में वापस कराया गया


बलिया। पुलिस अधीक्षक श्री राजकरन नय्यर व नोडल साइबर सेल बलिया के निर्देशन में साइबर सेल द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान में लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप दिनाँक-14.06.2023 को शिकायतकर्ता के खाते में धोखाधड़ी की धनराशि 167887/- रूपये (शब्दों में-एक लाख सड़सठ हजार आठ सौ सत्तासी रुपये मात्र) को वापस कराया गया। शेष धनराशि को वापस कराने हेतु प्रयास किया जा रहा है। शिकायतकर्ता द्वारा बलिया पुलिस तथा साइबर सेल टीम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।

संक्षिप्त विवरण :- दिनाँक-12.01.2023 को शिकायतकर्ता जय प्रकाश तिवारी पुत्र स्व0 शिव मंगल निवासी जीराबस्ती थाना सुखपुरा जनपद बलिया द्वारा पुलिस कार्यालय मे एक शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि शिकायतकर्ता के भारतीय स्टेट बैंक के खाते से दिनाँक-12.01.2023 को कुल-207512/- रूपये फर्जी तरीके से स्थानान्तरण किया गया है।

साइबर सेल पुलिस टीम बलिया :- निरीक्षक संजय शुक्ला (प्रभारी साइबर सेल), मुख्य आरक्षी जयेन्द्र नाथ यादव (साइबर सेल), आरक्षी अमरनाथ मिश्र (साइबर सेल), आरक्षी शिवचन्द यादव (साइबर सेल), महिला आरक्षी ऋचा शुक्ला (साइबर सेल), महिला आरक्षी काजल शुक्ला (साइबर सेल)।



Comments