बलिया : कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा का एक दिवसीय धरना सौंपा गया ज्ञापन


बलिया। कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने उत्तर प्रदेश पर लिए गए निर्णय के क्रम में आज दिनांक 18.05.2023 को पूर्वाह्न 11:00 से 02:00 बजे तक एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर माननीय प्रधानमंत्री जी भारत सरकार नई दिल्ली एवं माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ को जिलाधिकारी बलिया के पुरानी पेंशन बहाली एवं 12 सूत्रीय मांग पत्र प्रेषित किया गया कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरूण कुमार सिंह ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में सरकार के द्वारा कर्मचारियों की भवनाओं को दृष्टिगत रखते हुए पुरानी पेंशन बहाली एवं 12 सूत्रीय मांग पत्र का निस्तारण करने की मांग किया गया अन्यथा की स्थिति में इस लड़ाई को व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा।कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के जिला मंत्री श्री विवेक कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश के लगभग 16 लाख कर्मचारी के पुरानी पेंशन की बहाली एवं कर्मचारी की सेवा सम्बंधी अन्य समस्याओं से जहां आर्थिक हानि हो रही है वही पर सैकड़ों पदों पर आज भी वेतन विसंगति दैनिक वेचन संविदा कर्मचारियों का स्थाईकरण, रिक्त पदों पर नियुक्ति, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा पद के अनुरूप वेचन, पूर्व में खत्म की गई कई भत्तों की बहाली सातवें वेतनमान, आदि समस्याओं से हमारे कर्मचारी जुझ रहे हैं। लेकिन सरकार कुम्भकरण की निद्रा में सोई हुई है। इसलिए साथियों सरकार को जगाना होगा।धरने में कर्मचारियों ने एक स्वर में नारा दिया "जीना है तो मरना सिखो-कदम-कदम पर लड़ना सिखो" जो सरकार न पेंशन दे वो सरकारबदलनी है। के नारे भी लगाये। धरने को सम्बोधित करते हुए विवेक सिंह ने कहा कि सरकार अपने माननीय विधायकगण, सांसदगण, विधान परिषद के सदस्यगण तीन-तीन, चार-चार पुरानी पेंशन दे रही है वहीं कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार अपनाते हुए पुरानी पेंशन से वंचित कर रही है। जिससे कर्मचारियों में रोस व्याप्त है। 


धरने को मुख्य रूप से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री हेमन्त सिंह, अध्यक्ष योगेन्द्रनाथ पाण्डेय, डी०पी०ए० अध्यक्ष मलय कुमार पाण्डेय, मंत्री अशोक सिंह, सतीश चन्द वर्मा, जावेद अख्तर, शैलेन्द्र पाण्डेय, कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा उपाध्यक्ष विनोद सिंह, कर्मचारी समन्वय समिति के नेता अविनाश उपाध्याय, चिकित्सा महासंघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के नेता अजय सिंह, महासंघ के कर्मचारी नेता राजेश पाण्डेय, मंत्री चन्द्रशेखर यादव, एल०टी० संघ के छोटेलाल प्रसाद, एल०ए० संघ के विनोद पाण्डेय, नेत्र संघ के विमल गुप्ता, ई०सी०जी० संघ के रितेश श्रीवास्तव, बेसिक शिक्षा विभाग से प्रशान्त पाण्डेय ट्यूबेल एसोसिएशन के जिला मंत्री राजेश यादव, सतीश चन्द्र महाविद्यालय के कर्मचारी नेता कुन्दन शुक्ला, वन विभाग एसोसिएशन से भूपेन्द्र तिवारी, अजय कुमार एवम् अन्य तमाम कर्मचारी नेताओं ने धरना सभा को सम्बोधित किया। धरना सभा की अध्यक्षता कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरूण कुमार सिंह ने किया एवम् संचालन कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के जिला मंत्री विवेक सिंह ने किया।



Comments