पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक ने किया प्लांट डिपो का निरीक्षण साथ ही डीडीयू-गया रेलखंड का निरीक्षण कर यात्री सुविधा एवं संरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का लिया जायजा


*स्टेशन के पुनिविकास से जुड़े कार्याें की समीक्षा भी की*

हाजीपुर: 23.05.2023। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री अनुपम शर्मा द्वारा आज 23.05.2023 को प्लांट डिपो, डीडीयू का निरीक्षण कर मषीनों, उपकरणों सहित उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया गया। तत्पश्चात् महाप्रबंधक ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्षन-गया रेलखंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेलवे ट्रैक एवं उसके अनुरक्षण की गुणवत्ता, प्वाइंट, क्रासिंग सहित रेल संरक्षा से संबंधित अन्य विंदुओं का जायजा लिया। 



महाप्रबंधक ने गया जंक्शन का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने यात्रियों के लिए उपलब्ध करायी गयी विभिन्न यात्री सुविधाओं, संरक्षा आदि से जुड़े विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया। महाप्रबंधक ने गया स्टेशन के पुनिर्विकास से जुड़े कार्याें की समीक्षा भी की।



निरीक्षण में पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री राजेश गुप्ता व अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।



(वीरेन्द्र कुमार)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी।



Comments