इज्जतनगर मंडल : सेवानिवृत्त 8 रेल कर्मचारियों को दी गई भाव भीनी विदाई


बरेली 1 मई, 2023: इज्जतनगर मंडल पर माह अप्रैल, 2023 में कुल 8 रेल कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए।

मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अभिनव कुमार सिंह ने सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों को समापक राशि का परिपत्र, मेडिकल कार्ड सहित सेवानिवृत्त के अन्य दस्तावेज प्रदान किए तथा सेवानिवृत्त हुए रेल कर्मचारियों के दीर्घ आयु, सुख-शांति एवं समृद्ध की कामना की। इस अवसर पर सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी श्री सत्यनारायण उरांव एवं मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षक पंकज सागर व सी. पी. वर्मा सहित पर्यवेक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।




Comments