दिनांक 21.05.2023 से फतुहा और हिलसा के बीच एक नई पैसेंजर ट्रेन का परिचालन


हाजीपुर- 19.05.2023। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर दिनांक 21.05.2023 से फतुहा और हिलसा स्टेशनों के बीच एक नई ट्रेन 03238/03237 फतुहा-हिलसा-फतुहा मेमू पैसेंजर स्पेशल का परिचालन करने का निर्णय लिया गया है।  

गाड़ी संख्या 03238 फतुहा-हिलसा मेमू पैसेंजर स्पेशल दिनांक 21.05.2023 से 13.00 बजे फतुहा से खुलकर 13.05 बजे गोकुलनगर हाल्ट, 13.09 बजे मछरियावां हाल्ट, 13.13 बजे नयका रोड हाल्ट, 13.16 बजे दनियावां बाजार हाल्ट, 13.22 बजे दनियावां जं., 13.28 बजे सिग्रियावां हाल्ट, 13.34 बजे डियावां हाल्ट, 13.40 बजे लोहंडा हाल्ट 13.44 बजे कामता हाल्ट रूकते हुए 13.50 बजे हिलसा पहुंचेगी। 

वापसी में, गाड़ी सं. 03237 हिलसा-फतुहा मेमू पैसेंजर स्पेशल दिनांक 21.05.2023 से 15.00 बजे हिलसा से खुलकर 15.04 बजे कामता हाल्ट, 15.10 बजे लोहंडा हाल्ट, 15.16 बजे डियावां हाल्ट, 15.22 बजे सिग्रियावां हाल्ट, 15.29 बजे दनियावां जं., 15.32 बजे दनियावां बाजार हाल्ट, 15.38 बजे नयका रोड हाल्ट, 15.42 बजे मछरियावां हाल्ट, 15.46 बजे गोकुलनगर हाल्ट रूकते हुए 16.00 बजे फतुहा पहुंचेगी।

(वीरेन्द्र कुमार)

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी।




Comments