निर्वतमान चेयरमैन केशरी नन्दन त्रिपाठी पर महिला मोर्चा भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शशिकला तिवारी ने लगाया आरोप.....


बलिया। आदर्श नगर पंचायत चितबड़ागांव में आगामी नगर पंचायत चुनाव में निर्वतमान चेयरमैन केशरी नन्दन त्रिपाठी पर महिला मोर्चा भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शशिकला तिवारी ने आरोप लगाते हुए अदेय प्रमाण पत्र निर्गत न करने के लिए अधिशासी अधिकारी चित बड़ागांव को शिकायती पत्र दिया है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र में कहा है कि निर्वतमान चेयरमैन केशरी नन्दन त्रिपाठी जो जयप्रकाश नगर वार्ड नम्बर 13 के निवासी है उन्होंने नगर पंचायत से 10 अदद सामग्री जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपए है वह अपने घर में रखे हुए है। तीन बार मेरे द्वारा नोटिस देने के बावजूद अभी तक कार्यालय में जमा नही किया है। उन्होंने जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुए कहा है कि जब तक नगर पंचायत से ले गए 10 अदद सामग्री कार्यालय में जमा नही करते तब तक उन्हें अदेय प्रमाण पत्र निर्गत न किया जाए। इसको लेकर नगर पंचायत में हड़कंप मचा हुआा है।







Post a Comment

0 Comments