बलिया : दीपक तिवारी महामंत्री व कृष्णकांत पांडेय बने कोषाध्यक्ष


बलिया। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई सदर बलिया की बैठक रविवार को गुरूद्वारा रोड स्थित एक प्रतिष्ठान पर हुई। इसमें सदस्यता अभियान के साथ ही तहसील इकाई का पुनर्गठन कर नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष शशिकांत मिश्र द्वारा शपथ दिलाया गया। इस दौरान आधा दर्जन पत्रकारों ने ग्रापए की सदस्यता ग्रहण की। 


इस दौरान श्याम प्रकाश शर्मा को सदर तहसील अध्यक्ष, राजू दुबे, सनंदन उपाध्याय, अमित कुमार पांडेय को उपाध्यक्ष, सुनील कुमार द्विवेदी, दीपक तिवारी, संजय सिंह को महामंत्री, संतोष तिवारी, राजीव शंकर चतुर्वेदी को मंत्री, कृष्ण कांत पांडेय को कोषाध्यक्ष, हरिवंश कुमार को मीडिया प्रभारी तथा केपी चमन व संदीप कुमार गुप्ता को संरक्षक नियुक्त किया गया। 



तत्पश्चात जिलाध्यक्ष शशिकांत मिश्र ने सदर तहसील इकाई के सदस्यों को परिचय पत्र का वितरण किया। 


इस अवसर पर कृष्णकांत पाठक, नवीन कुमार गुप्ता, त्रयंबक पांडेय, मंजय सिंह, अभिषेक पांडेय, सुरेंद्र गुप्ता, नागेंद्र तिवारी, शुभाशीष शर्मा, आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता शशिकांत मिश्र और संचालन नितेश पाठक ने किया।



Post a Comment

0 Comments