बलिया : भाजपा प्रत्याशी श्री संत कुमार मिठाई लाल गुप्ता को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने दिया समर्थन


बलिया। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अरविंद गांधी की गरिमामय उपस्थिति में कल शाम भृगु आश्रम शहर बलिया स्थित बांबे बिल्डिंग मैटेरियल्स पर संगठन के नगर कमेटी की बैठक संपन्न हुई जिसमें नगर पालिका परिषद बलिया के अध्यक्ष पद भाजपा प्रत्याशी श्री संत कुमार मिठाई लाल गुप्ता को सर्वसम्मति से समर्थन की घोषणा श्री अरविंद गांधी ने संगठन का झंडा भेंट कर किया। साथ ही साथ भारी बहुमत से श्री संत कुमार मिठाई लाल गुप्ता को जिताने का भी संकल्प लिया।


इस मौके पर नगर पालिका परिषद बलिया के अध्यक्ष पद प्रत्याशी श्री संत कुमार मिठाई लाल गुप्ता भी मौजूद रहे।

बैठक में प्रमुख रूप से श्री संजय कुमार गुप्ता जिला मंत्री, युवा जिला अध्यक्ष श्री सतीश कुमार गुप्ता, नगर अध्यक्ष श्री दुर्गा प्रसाद, नगर महामंत्री श्री लक्ष्मण गुप्ता, सुनील वर्मा उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष जय शंकर वर्मा, सूचना मंत्री प्रीतम गुप्ता, अमित कुमार, अशोक कुमार गुप्ता,शशिकांत वर्मा, पप्पू गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, उप महामंत्री संजय गुप्ता, भारतीय तुरैहा चेतना महासभा के जिला अध्यक्ष श्री दिनेश तुरैहा, कन्हैया लाल वर्मा, ओम प्रकाश गुप्ता, आज बहुत सारे लोग उपस्थित रहे।





Post a Comment

0 Comments