बलिया : थाना सिकन्दरपुर पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट से संबंधित 25,000/- रूपये इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार


बलिया। मा0 मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा प्रदेश में लागू अपराध मुक्त नीति के आलोक में एवं पुलिस अधीक्षक बलिया श्री राजकरन नय्यर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे धर पकड़ के सघन अभियान के क्रम में थाना खेजुरी पर दिनांक 06.03.2023 को पंजीकृत मु0अ0सं0 35/2023 धारा 2/3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एंव समाज विरोध क्रिया कलाप निवारण अधि0 1986 में नामित इनामिया अभियुक्त इरशाद पुत्र सकूर निवासी ग्राम मुहल्ला गंधी थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया (जो कि गैंग का सक्रिय सदस्य है) को थाना सिकन्दरपुर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 02.04.2023 को मुखबिर की सूचना पर मैनापुर मोड़ से पुलिस हिरासत लिया गया। अभियोग उपरोक्त मे नामजद अभियुक्तगण के गिरफ्तार न होने की दशा में पुलिस अधीक्षक, बलिया द्वारा पूर्व मे ही 25000 रुपया का इनाम घोषित किया गया है। उपरोक्त मुकदमे से संबंधित अन्य अभियुक्तो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा तलाश व दबिश दी जा रही है गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

*संबंधित अभियोगः-*

1. मु0अ0सं0 35/2023 धारा 2/3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एंव समाज विरोध क्रिया कलाप निवारण अधि0 1986 

*गिरफ्तार अभियुक्त-*

1. इरशाद पुत्र सकूर निवासी ग्राम मुहल्ला गंधी थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया ।

*आपराधिक इतिहास* – 

1. मु0अ0सं0 121/22 धारा 3/5/8 उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम 1955।

*गिरफ्तार करने वाली टीम-*

1. थानाध्यक्ष श्री दिनेश पाठक थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया।

2. हे0कां0 शिवप्रवेश पाण्डेय थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया।

3. आरक्षी विजय यादव थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया।

4. आरक्षी विकास यादव थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया।

5. आरक्षी दीपक यादव थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया।

6. महिला आरक्षी शैलजा थाना सिकन्दरपुरजनपद बलिया।

*सोशल मीडिया सेल*

*बलिया पुलिस।*



Comments