हाजीपुर-01.04.2023। पूर्व मध्य रेल द्वारा यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पीरो-बिक्रमंगज- सासाराम-भभुआ रोड के रास्ते आरा और पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. के मध्य परिचालित की जाने वाली गाड़ी सं. 54271/54272 आरा-पं. दीनदयाल उपाध्याय जं.-आरा पैसेंजर को स्पेशल ट्रेन को आरा और पं.दीनदयाल उपाध्याय जं. के स्थान पर आरा और भभुआ रोड के बीच गाड़ी सं. 03618/03617 आरा-भभुआ रोड-आरा पैसेंजर स्पेशल के रूप में दिनांक 04.04.2023 से अगले आदेश तक पुनर्बहाल किया जा रहा है। गाड़ी सं. 03618 भभुआ रोड-आरा पैसेंजर स्पेशल दिनांक 04.04.2023 से भभुआ रोड से 19.05 बजे खुलकर 20.45 बजे सासाराम रूकते हुए देर रात्रि 01.15 बजे आरा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी सं. 03617 आरा-भभुआ रोड पैसेंजर स्पेशल दिनांक 05.04.2023 से आरा से 13.00 बजे खुलकर 16.20 बजे सासाराम रूकते हुए 18.00 बजे भभुआ रोड स्टेशन पहुंचेगी। अप एवं डाउन दिशा में यह स्पेशल भभुआ रोड और आरा के बीच लगभग सभी छोट-बड़े स्टेशनों पर रूकेगी।
इसी तरह आरा और सासाराम के बीच परिचालित की जाने वाली गाड़ी सं. 54273/54274 आरा-सासाराम-आरा पैसेंजर को स्पेशल ट्रेन 03619/03620 आरा-सासाराम-आरा पैसेंजर स्पेशल के रूप में दिनांक 05.04.2023 से अगले आदेश तक पुनर्बहाल किया जा रहा है। गाड़ी सं. 03619 आरा-सासाराम पैसेंजर स्पेशल दिनांक 05.04.2023 से आरा से 02.30 बजे खुलकर 03.22 बजे पीरो, 03.50 बजे बिक्रमगंज रूकते हुए 05.55 बजे सासाराम पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी सं. 03620 सासाराम-आरा पैसेंजर स्पेशल दिनांक 05.04.2023 से सासाराम से 07.25 बजे खुलकर 08.18 बजे बिक्रमगंज, 08.44 बजे पीरो रूकते हुए 11.20 बजे आरा पहुंचेगी। अप एवं डाउन दिशा में यह स्पेशल आरा और सासाराम के बीच लगभग सभी छोट-बड़े स्टेशनों पर रूकेगी।
(वीरेन्द्र कुमार)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी
03618 - भभुआ रोड (19.05 बजे) - सासाराम (20.45 बजे) - आरा (01.15 बजे)
(05.55 बजे) सासाराम - (02.30 बजे) आरा - 03619
03620 - सासाराम (07.25 बजे) - आरा (11.20 बजे)
(18.00 बजे) भभुआ रोड - (16.20 बजे) सासाराम - (13.00 बजे) आरा - 03617
0 Comments