बलिया : थाना नगरा पुलिस द्वारा 02 नफर वांछित/वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार


बलिया। पुलिस अधीक्षक श्री राजकरन नय्यर  द्वारा अपराध के समूल उन्मूलन एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान में आज दिनांक 01.04.2023 को थाना नगरा पुलिस टीम के उ0नि0 राम सकल यादव मय मय फोर्स के देखभाल क्षेत्र व तलाश वांछित/वारण्टी के क्षेत्र मे मामूर थे कि जरिए मुखविर की सूचना पर मा0 अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नं0 4 जनपद मऊ द्वारा निर्गत NBW  मु0नं0 8039/20 व मु0अ0सं0 304/15 धारा 307 भादवि थाना हलधरपुर जनपद मऊ से सम्बन्धित वांछित/वारण्टी अभियुक्त अतरौली करमौता चट्टी पर मौजूद है। इस सूचना पर नगरा पुलिस टीम द्वारा विश्वास करके अभियुक्त 1. संजय राम पुत्र रामबहादुर निवासी अतरौली करमौता थाना नगरा जनपद बलिया 2. सूर्यनाथ चौहान उर्फ सूरज पुत्र स्व0 दुधनाथ चौहान निवासी अतरौली करमौता थाना नगरा जनपद बलिया को अतरौली करमौता चट्टी के पास से हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय बलिया रवाना किया जा रहा है।  

*नाम पता  गिरफ्तार अभियुक्त-*

1. संजय राम पुत्र रामबहादुर निवासी अतरौली करमौता थाना नगरा जनपद बलिया।

2. सूर्यनाथ चौहान उर्फ सूरज पुत्र स्व0 दुधनाथ चौहान निवासी अतरौली करमौता थाना नगरा जनपद बलिया।

*सम्बन्धित अभियोग-*

मु0अ0सं0 304/15 धारा 307 भादवि थाना हलधरपुर जनपद मऊ।

*गिरफ्तार करने वाली टीम-* 

1. उ0नि0 राम सकल यादव थाना नगरा जनपद बलिया।

2. का0 अन्शुमान मिश्रा थाना नगरा जनपद बलिया।

3. का0 मनोज कुमार थाना नगरा जनपद बलिया।

4. म0का0 गुड़िया थाना नगरा जनपद बलिया।

*सोशल मीडिया सेल*

*जनपद बलिया।*



Comments