थाना रसड़ा पुलिस द्वारा अवैध रुप से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार


बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया श्री राज करन नय्यर के निर्देशन में अवैध रूप से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 23.04.2023 को उ0नि0 श्री अमरजीत यादव व उ0नि0 श्री होरीलाल मय फोर्स द्वारा देखभाल क्षेत्र, सन्दिग्ध व्यक्तियो/वाहनों की चेकिंग करते हुए मन्दा मोड़ के पास मौजूद थे कि जरिये मुखबीर खास की सूचना के आधार पर कटउरा मोड़ के पास से अभियुक्त संजीव सिंह पुत्र स्व.सतेन्द्र सिंह निवासी छोटका कुरेम थाना रसड़ा जनपद बलिया को 01 अदद चोरी की मोटर साइकिल व 01 किलो 200 ग्राम नाजयज गांजा के साथ  गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना रसड़ा पर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है। 

*पंजीकृत अभियोग-*

1. मु0अ0सं0 164/2023 धारा 41/411/414/420/467/468/471 भादवि. व 8/20 N.D.P.S. ACT थाना रसड़ा बलिया।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*

संजीव सिंह पुत्र स्व. सतेन्द्र सिंह निवासी छोटका कुरेम थाना रसड़ा जनपद बलिया।

*बरामदगी –*

1. 01 अदद चोरी की मोटर साइकिल।

2. 01 किलो 200 ग्राम गांजा। 

 *गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का नाम -*

1. उ.नि. श्री अमरजीत यादव थाना रसड़ा जनपद बलिया।

2. उ.नि. श्री होरीलाल थाना रसड़ा बलिया।

3. हे.का. बृजेश यादव थाना रसड़ा बलिया। 

4. हे.का. अरविन्द यादव थाना रसड़ा बलिया।

*सोशल मीडिया सेल*

*बलिया पुलिस।*



Comments