बलिया पुलिस द्वारा बालक की हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए 01 नफर अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार


बलिया। पुलिस अधीक्षक बलिया श्री राज करन नय्यर के निर्देशन में संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग के दौरान सुखपुरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुयी है।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 10.04.2023 को थाना सुखपुरा अन्तर्गत वादी द्वारा अपने पुत्र पवन गोड़ के गुमशुदा होने की लिखित सूचना दी गयी कि जिस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर तत्काल अभियोग पंजीकृत कर प्रभारी निरीक्षक सुखपुरा द्वारा उक्त गुमशुदा की तलाश की जा रही थी कि दिनांक 12.04.2023 को गांव के एक पोखरे में पवन गोड़ के शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई इस सूचना पर तत्काल सुखपुरा पुलिस टीम द्वारा शव को कब्जा पुलिस में लेकर पोस्टमार्टम करवाया गया पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोट कर हत्या करने का मामला प्रकाश में आया जिसमें थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा को 377,302,201 भा0द0वि0 व 5M/6 पाक्सो एक्ट में तरमीम किया गया  तथा श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया श्री राज करन नय्यर द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक बलिया श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी के नेतृत्व में टीमों का गठन कर जल्द से जल्द घटना का अनावरण व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। 


जिस क्रम में आज दिनांक 18.04.2023-19.04.2023 को प्रभारी निरीक्षक सुखपुरा श्री पारसनाथ सिंह मय फोर्स, प्रभारी स्वाट टीम बलिया श्री अजय यादव एवं अपराध निरीक्षक श्री संजय शुक्ला की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा से सम्बन्धित प्रकाश में आए आरोपी/अभियुक्त संजीव कुमार पासवान उर्फ बुआ स्व0 परशुराम पासवान निवासी हनुमानगंज थाना सुखपुरा जनपद बलिया को बसन्तपुर कूड़ा फैक्ट्री तिराहा के पास से पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के पास से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया गया। घायल अभियुक्त को हिरासत पुलिस में लेते हुए इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजा गया।

अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायर करने के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*पूछताछ विवरण–* 

पूछताछ के क्रम में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि दिनांक 10.04.2023 को मेरे द्वारा पवन गोड़ के साथ गलत काम किया गया था और यह बात किसी से न बताए जिस लिए मैने उसका गला दबाकर हत्या करके शव को  गढ्ढे के पानी में फेक दिया था। 

*पंजीकृत अभियोग –* 

1. मु0अ0सं0 96/2023 धारा 307 भादवि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सुखपुरा बलिया।

*अनावरित अभियोग –* 

1. मु.अ.सं. 92/2023 धारा 363,377,302,201 भा0द0वि0 व 5M/6 पाक्सो एक्ट थाना सुखपुरा जनपद बलिया।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त -*

1. संजीव कुमार पासवान उर्फ बुआ पुत्र स्व0 परशुराम पासवान  निवासी थाना सुखपुरा जनपद बलिया।

*बरामदगी –* 

1. 01 अदद नाजायज देशी तमंचा.315 बोर। 

2. 01 अदद फायरशुदा खोखा कारतूस एवं 01 अदद  मिस फायर कारतूस। 

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –* 

1. प्रभारी निरीक्षक श्री पारसनाथ सिंह थाना सुखपुरा, बलिया मय फोर्स।

2. निरीक्षक अपराध श्री संजय शुक्ला थाना कोतवाली जनपद बलिया  मय फोर्स।

3. उ0नि0 श्री अजय कुमार प्रभारी स्वाट टीम जनपद बलिया मय फोर्स।

4. उ.नि. श्री बांक बहादुर सिंह चौकी प्रभारी बसन्तपुर थाना सुखपुरा, बलिया मय फोर्स।

5. उ.नि. राम सिंह यादव चौकी प्रभारी बेरुआऱबारी थाना सुखपुरा, बलिया मय फोर्स।

6. उ.नि. जयप्रकाश चौकी प्रभारी हनुमानगंज थाना सुखपुरा, बलिया मय फोर्स।

*सोशल मीडिया सेल*

   *बलिया पुलिस*



Post a Comment

0 Comments