संवाददाता - कृष्णकांत पांडेय
बलिया। बलिया के भृगु मंदिर से हनुमान दिग्विजय यात्रा का शुभारंभ किया गया। उन्होंने शुभारंभ के पूर्व पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा 'यात्रा उस दौर में निकल रही है, जब राम चरित मानस को जलाया जा रहा है। हिंदू संस्कृति पर हमला किया जा रहा है। ऐसे लोगों को जबाब देने के लिए यात्रा निकली है। यह हनुमान जन्म भूमि से राम जन्म भूमि अयोध्या तक जायेगी।' उन्होंने इसके साथ ही कहा कि हमारी धर्म व संस्कृति पर हमला करने वालों को हिंदू समाज जबाब दे रहा है। आज जो लोग भी धर्म पर हमला कर रहे थे, राजनीति के हाशिए पर हैं। कुछ दिन बाद उनका दमन हो जाएगा।
स्वरूप ने कहा 'आज संकल्प हुआ है भारत हिंदू राष्ट्र बनने तक यह रथ चलता रहेगा। लोगों को लगता था कि धारा 370 नही हटेगा तथा राम जन्म भूमि पर मंदिर नही बनेगा। वैसे ही लोगों को लगता है कि भारत हिंदू राष्ट्र नही बनेगा। एक दिन भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा, वह दो - तीन वर्ष में बनेगा। इसी के लिए यह रथ यात्रा निकली है। 'उन्होंने हिंदू राष्ट्र बनने के समय को लेकर पूछे जाने पर कहा कि' तिथि मै तय नही कर सकता। निश्चित रूप से अगली जो सरकार बनेगी, उसी में हिंदू राष्ट्र घोषित हो जायेगा। काफी काम हो गया है। नीव पड़ गई है। हिंदू राष्ट्र की इमारत बननी है। किसी दल के घोषणा पत्र में हिंदू राष्ट्र हो न हो, संतो व शंकराचार्य परिषद के घोषणा पत्र में यह है। संतो ने ही राम मंदिर को बनवाया है तथा संत ही हिंदू राष्ट्र भी बनायेंगे।' यह पूछे जाने पर कि भारत के हिंदू राष्ट्र बन जाने पर भारत में मुसलमान की स्थिति क्या होगी, उन्होंने कहा 'भारत के हिंदू राष्ट्र बनने के बाद भारत में मुसलमान की स्थिति तय है। जो स्थिति पाकिस्तान में हिंदुओं की है, वही स्थिति भारत में मुसलमान की होगी।'
रामचरितमानस और रामायण को लेकर हो रहे हमलों के खिलाफ रथ यात्रा लेकर निकले शांभवी पीठाधीश्वर आनंद स्वरूप जी महाराज ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर तीखा हमला किया। स्वामी प्रसाद मौर्य को बिन पेंदी का लोटा बताते हुए कहा कि 5 साल भाजपा में मलाई खाई रामायण की चौपाई याद नहीं आई जब की चौपाई का चौपाई का विधि पूर्वक वर्णन योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में कर दिया है यह रथ यात्रा स्वामी प्रसाद मौर्य जैसे दुर्बुद्धि जैसे लोगों को राजनीति से हटाने और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए निकाली गई है। लोगों को लगता था कि 500 साल में भी राम मंदिर नहीं बनेगा लेकिन बना वैसे ही लोगों को लग रहा है कि भारत हिंदू राष्ट्र नहीं बनेगा लेकिन आने वाले 3 सालों में भारत हिंदू राष्ट्र बनकर रहेगा।
वहीं सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि अखिलेश यादव को शास्त्र का क, ख, ग, घ, भी नहीं आता। उनको नहीं पता कि यादव यदुवंशी क्षत्रिय है। ऐसे में अगर कृष्ण छत्रिय हैं तो उनके वंशज यदुवंशी शूद्र कैसे हो सकते हैं। ऐसे लोग राजनैतिक लाभ लेने के लिए अगर डोम भी बन जाए तो उनकी बातें करना बेकार है। हमारे यहां संविधान ने जाति बनाई है न की हमारे शास्त्र और धर्म ने। वही दावा किया कि हमने 400 पेज का हिंदू संविधान का प्रारूप प्रधानमंत्री को भेज दिया है हिंदू राष्ट्र बनने के बाद जातीय व्यवस्था का नया प्रारूप तैयार होगा। वहीं कहा कि पाकिस्तान में जो स्थिति हिंदुओं की है वही स्थिति मुसलमानों की भारत मे होगी। जो अधिकार हिन्दुओ को पाकिस्तान में मिल रहे है उतने ही अधिकार मुसलमानों को भी मिलेंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा नवरात्र में दुर्गा सप्तशती पाठ एवं रामनवमी में रामायण पाठ आयोजित कराने के फैसले पर पीठाधीश्वर आनंद स्वरूप जी महाराज ने कहा कि मुगलों के शासन काल में भी कुंभ मेला राजकीय कोष से होता था रहा है भारत सदियों से हिंदू राष्ट्र रहा है तीन लाख 87 हजार करोड़ रुपए हिंदू मंदिरों से राजकीय कोष में जमा किया जा रहा है ऐसे में 100 करोड़ रुपए सप्तशती पाठ एवं रामायण पाठ के लिए खर्च हो जाएगा तो इसके लिए योगी सरकार का फैसला स्वागत योग्य है। वही अखिलेश के के बयान कि 100000 से भी ज्यादा सरकार को खर्च करना चाहिए पर कहा कि अगर वह योगी जी का समर्थन करते हैं तो बजट बढ़ना चाहिए हम सब पक्ष विपक्ष मिलकर हिंदू राष्ट्र बनाएंगे।
0 Comments