थाना फेफना पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से चोरी हुआ समान सहित 01 अदद नाजायज तमंचा बरामद


बलिया। पुलिस अधीक्षक श्री राज करन नय्यर जनपद बलिया के निर्देशन में अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना फेफना पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता।

उल्लेखनीय है, कि थाना फेफना क्षेत्र दुमदुमा के एक मकान में दिनांक 01/02.03.2023 की रात्रि  को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी किए जाने की सूचना प्राप्त होते ही थाना स्थानीय द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर घटना के अनावरण/चोरी हुए सामान की बरादमगी हेतु तत्परता पूर्वक सार्थक प्रयास करते हुए आज दिनांक 22.03.2023 को थाना स्थानीय के उ0नि0 सूर्यपाल  मय फोर्स के देखभाल क्षेत्र चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन क्षेत्र में मौजूद थे, कि जरिए मुखबीर खास सूचना मिली कि ग्राम भीखमपुर के पास सड़क पर एक अज्ञात व्यक्ति खड़ा हुआ है मुखबिर की इस सूचना के आधार पर  फेफना पुलिस टीम द्वारा भीखमपुर रविदास मंदिर के पास से अभियुक्त रमेश पुत्र ढेला निवासी संवरा थाना रसड़ा जनपद बलिया को हिरासत पुलिस में लिया गया। जामातलाशी के दौरान व्यक्ति के कब्जे से चोरी से सम्बन्धित कुछ समान तथा 01 अदद तमंचा 315 व 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद हुआ  गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध थाना स्थानीय पर नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए मा. न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है।

*अनावरित अभियोग -*

1. मु0अ0सं0- 54/23 धारा 457/380भादवि थाना फेफना जनपद बलिया।

*पंजीकृत अभियोग-*

2. मु0अ0सं0-76/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना फेफना जनपद बलिया

*आपराधिक इतिहास-*

1 मु0अ0सं-0049/2015 धारा 380,411 भा.द.वि  थाना गड़वार जनपद बलिया।

2 मु0अ0सं-0062/2015 धारा 380, 411 भा.द.वि थाना गड़वार जनपद बलिया।

3 मु0अ0सं-0063/2015 धारा 401, 411 भा.द.वि व 4/25 आयुध अधि0 थाना गड़वार जनपद बलिया।

4 मु0अ0सं-0774/2015 धारा 2/3 गैंगे0 एक्ट थाना गड़वार जनपद बलिया।

5 मु0अ0सं-0020/2022 धारा 2, 3(1) गैंगे0 एक्ट थाना रसड़ा बलिया।

6 मु0अ0सं-0267/2021 धारा 380, 411, 413, 414 भा.द.वि थाना रसड़ा बलिया। 

7 मु0अ0सं-0293/2021 धारा 307, 34, 401 भा.द.वि. रसड़ा बलिया 

8 मु0अ0सं-0296/2021 धारा 4/25 आयुध अधि0 थाना रसड़ा बलिया।

*अभियुक्त का नाम पता -*

1. रमेश पुत्र ढेला निवासी संवरा थाना रसड़ा जनपद बलिया

*बरामदगी-*

1.  01 अदद मंगल सूत्र पीली धातु

2. 02 अदद पायल सफेद धातु

3. 02 अदद झुमका पीली धातु

4. 02 अदद बिछिया सफेद धातु

5. 01 अदद अवैध तमंचा मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 315

*बरामदगी करने वाली  टीम-*

1. उ0नि0 सूर्यपाल थाना फेफना जनपद बलिया।

2. का0 नन्दू पाल थाना फेफना जनपद बलिया।

3. का0 सोनू यादव थाना फेफना जनपद बलिया।

4. का0 अमरेन्द्र यादव थाना फेफना जनपद बलिया।

5. का0 राजेन्द्र पाल थाना फेफना जनपद बलिया।

*सोशल मीडिया सेल*

*जनपद बलिया।*



Post a Comment

0 Comments