बलिया। आज दिनांक 11.02.2023 को उत्तर प्रदेश लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा एसोसिएशन शाखा बलिया के बैनर तले जनपद कार्यकारिणी का चुनाव, चुनाव अधिकारी श्री अजय सिंह अध्यक्ष, जिला श्रमिक समन्वय समिति बलिया एवं श्री प्रेमसुख जी संरक्षक उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ बलिया के अध्यक्षता में कृषि भवन के सभाकक्ष में संपन्न हुआ।
जिसमें सर्वसम्मति से निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन किया गया। श्री अश्वनी कुमार उपाध्याय अध्यक्ष, ओम प्रकाश श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अजय कुमार उपाध्यक्ष, बृजेश कुमार गुप्ता महामंत्री, गौरव श्रीवास्तव संयुक्त मंत्री, सुजीत कुमार श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, संजय सिन्हा ऑडिटर, अजीत कुमार गुप्ता कार्यालय मंत्री, अमितेश कुमार श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी मनोनीत किए गए।
0 Comments