राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बलिया द्वारा कल शाखा संगम का आयोजन


बलिया, 11.02.2023। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बलिया नगर द्वारा 12 फरवरी 2023 दिन रविवार  को प्रातः 06:30 बजे श्री मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज के मैदान में शाखा संगम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में नगर की सभी शाखाओं से सैकड़ों स्वयंसेवकों को जुटाने का लक्ष्य बनाया गया है। इस कार्यक्रम में नगर की अलग-अलग बस्तियों में लगने वाली सभी शाखाओं द्वारा एक स्थान पर एकत्रित होकर अपनी-अपनी शाखाएं लगाई जाएंगी, जिसके अंतर्गत शाखा पर होने वाले कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया जाएगा।

उपरोक्त जानकारी जिला प्रचार प्रमुख मारुति नन्दन जी द्वारा दी गयी।






Post a Comment

0 Comments