वाराणसी मंडल : दादर-बलिया-दादर विशेष गाड़ी के संचलन अवधि में हुआ विस्तार


वाराणसी, 23 फरवरी, 2023; आगामी त्योहारों में यात्रियों की सुविधा हेतु रेलवे प्रशासन द्वारा चलाई जा रही 01025/01026 दादर-बलिया-दादर विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 53 फेरों तथा 01027/01028 दादर-गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 69 फेरों के लिए निम्नवत किया जायेगा। इन गाड़ियों का मार्ग, समय एवं रेक संरचना पूर्ववत रहेगी।   

- 01025 दादर-बलिया त्रैसाप्ताहिक विशेष गाड़ी 01 मार्च, 2023 से 30 जून, 2023 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को 53 अतिरिक्त फेरों के लिये चलाई जायेगी। 

- 01026 बलिया-दादर त्रैसाप्ताहिक विशेष गाड़ी 03 मार्च, 2023 से 02 जुलाई, 2023 तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को 53 अतिरिक्त फेरों के लिये चलाई जायेगी। 

- 01027 दादर-गोरखपुर विशेष गाड़ी 02 मार्च, 2023 से 29 जून, 2023 तक सप्ताह में चार दिन प्रत्येक मंगलवार, वृहस्पतिवार, शनिवार एवं रविवार को 69 अतिरिक्त फेरों के लिये चलाई जायेगी। 

- 01028 गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी 04 मार्च, 2023 से 03 जुलाई, 2023 तक सप्ताह में चार दिन प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, वृहस्पतिवार एवं शनिवार को 69 अतिरिक्त फेरों के लिये चलाई जायेगी। 

*अशोक कुमार*

जन सम्पर्क अधिकारी, वाराणसी।



Post a Comment

0 Comments