लखनऊ मंडल : पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री मुकेश मेहरोत्रा द्वारा बाराबंकी-गोण्डा के मध्य स्पीड ट्रायल


लखनऊ 03 फरवरी 2023। पूर्वोत्तर रेलवे के प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री मुकेश मेहरोत्रा एवं मुख्य यात्री परिवहन प्रबन्धक श्री आलोक कुमार सिंह, मुख्य संचार इंजीनियर श्री पी.के.राय, मुख्य रोलिंग स्टाक इंजीनियर/फ्रेट श्री कृष्ण कुमार, मुख्य इंजीनियर/टी.पी. श्री बी.एस.राजकुमार, मुख्य विद्युत इंजीनियर/सा0 श्री डी.के. यादव की उपस्थिति में आज दूसरे दिन अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (परिचालन) श्री शिशिर सोमवंशी एवं मण्डल के शाखा अधिकारियों के साथ गोण्डा परिक्षेत्र के अर्न्तगत एआरटी/एआरएमई, रनिंग रूम, एकीकृत कू्र लाबी एवं आरओएच डिपो व फ्रेट एग्जामिनेशन प्वाइंट का संरक्षा आडिट निरीक्षण तथा बाराबंकी-गोण्डा के मध्य स्पीड ट्रायल किया।


निरीक्षण के आरम्भ में प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री मुकेश मेहरोत्रा ने संरक्षा आडिट टीम के साथ गोण्डा स्थित संरक्षा संबंधी दुघर्टना राहत चिकित्सा यान एवं दुघर्टना सहायता यान में दुघर्टना के दौरान उपयोग में लाये जाने वाले सरंक्षा उपकरणों के रखरखाव व दुघर्टना के दौरान कर्मचारियों की तत्परता की संरक्षा सम्बन्धी विस्तृत जांच की।


इसके पश्चात प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी ने गोण्डा स्थित ’रनिंग रुम’ में प्रदान की जाने वाली खानपान सुविधाओं, रेस्टरूम, मनोरंजन कक्ष, ध्यान कक्ष एवं प्रसाधन सुविधाओं एवं स्वच्छता का संरक्षा निरीक्षण किया।


तदुपरांत गोंडा स्टेशन पर परिचालिनिक संरक्षा के दृष्टिगत आरआरआई भवन में पैनल रूम, रिले रूम का संरक्षा निरीक्षण किया। इसके उपरांत एकीकृत क्रू लाबी में ’काउंसलिंग’ पंजिका, ’साइन आन एवं साइन आफ’ पंजिका, ’स्पेड’ पंजिका, ’रैण्डम ब्रेथ एनालाइज़र’ पंजिका एवं कर्मचारी परिवाद पंजिका का गहन संरक्षा निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने ट्रेन संचलन से जुड़े लोको पायलट एवं ट्रेन मैनेजर को सुरक्षित एवं सरंक्षित गाड़ी संचालन, डयूटी के दौरान आने वाली समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की।


निरीक्षण के अन्त में बीसीएन आरओएच (रूटीन ओवरहालिंग) डिपो में अनुरक्षण अनुभागों में बीसीएन वैगनों का अनुरक्षण मशीनरी व फ्रेट एक्जामिनेशन प्वाइंट का संरक्षा निरीक्षण किया।

               

इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल संरक्षा अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक/गोण्डा, वरिष्ठ मण्डल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/तृतीय, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर टीआरडी, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर सा0, वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबन्धक/सा0, वरिष्ठ मण्डल यॉत्रिक इंजीनियर/समाडि, वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर/आपरेशन एवं अन्य अधिकारीगण व कर्मचारी उपस्थित थे।



जन संपर्क अधिकारी

पूर्वात्तर रेलवे लखनऊ।       


                                                     

Comments