हाजीपुर - 16.02.2023। गाड़ी सं. 03252 आनंद विहार-राजगीर सुपरफास्ट होली स्पेशल के राजगीर स्टेशन पर आगमन समय में संशोधन किया गया है। संशोधित समय सारणी के अनुसार यह स्पेशल अब 19.30 बजे के बजाए 19.15 बजे राजगीर पहुंचेगी।
विदित हो कि पूर्व में जारी किये गये प्रेस विज्ञप्ति में, होली स्पेशल 03252 आनंद विहार-राजगीर सुपरफास्ट होली स्पेषल दिनांक 11.03.2023 से 25.03.2023 तक प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार को आनंद विहार से 23.30 बजे प्रस्थान करेगी एवं विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 19.30 बजे राजगीर पहुंचेगी, की सूचना दी गयी थी।
(वीरेन्द्र कुमार)
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी।


0 Comments