बलिया। पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री राज करन नय्यर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान के क्र्म में दिनांक 20.02.2023 को थानाध्यक्ष फेफना श्री रोहन राकेश सिंह, उ0नि0 श्री उमाशंकर यादव, मय हमराहीयान पुलिस बल के साथ मुखबीर की सूचना पर भैंस चोरी कर बिहार ले जा रहे तीन व्यक्तियों 1. मनभरन यादव पुत्र स्व0 नन्दजी यादव ग्राम अगरसण्डा (पौहारीपुर) थाना फेफना,बलिया 2. कमलेश यादव पुत्र कैलाश यादव नि0 यारपुर बेदुआ नई बस्ती थाना कोतवाली जनपद बलिया 3. मुन्ना उर्फ अशोक यादव पुत्र स्व0 रामसागर यादव निवासी ग्राम दरामपुर थाना फेफना जनपद बलिया को माल्देपुर, गंगा नदी घाट पर बने पीपापुल के पास गंगा नदी के किनारे से पुलिस बल द्वारा पकड़ लिया गया। जिनके पास से चोरी के 03 राशि भैस व 01 राशि भैस का बच्चा बरामद किया गया एवं नियमानुसार तलाशी में अभियुक्त मुन्ना उर्फ अशोक यादव के पास से 01 अदद नाजायज चाकू भी बरामद हुआ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 20.02.2023 की रात्रि में ग्राम नसीराबाद, फेफना के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा उनकी भैस चोरी की घटना के संबंध में प्राप्त सूचना पर थाना फेफना पर मु0अ0सं0 44/23 धारा 379 भा.द.वि. बनाम अज्ञात पंजीकृत कर अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी जिस संबंध में आज थाना फेफना पुलिस को सफलता प्राप्त हुयी है।
उपरोक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भा.द.वि. व 4/25 आयुध अधि0 की वृद्धि कर अभियुक्तगणों का चालान मा0 न्यायालय करते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*बरामदगीः-*
1. 03 राशि भैंस
2. 01 राशि पाड़ा
2. 01 अदद नाजायज चाकू
*पंजीकृत अभियोगः-*
1. मु0अ0सं0 44/23 धारा 379/411 भा.द.वि व 4/25 आर्म्स एक्ट।
*नाम पता अभियुक्तः-*
1. मनभरन यादव पुत्र स्व0 नन्दजी यादव ग्राम अगरसण्डा (पौहारीपुर) थाना फेफना जिला बलिया।
2. कमलेश यादव पुत्र कैलाश यादव नि0 यारपुर बेदुआ नई बस्ती थाना कोतवाली जनपद बलिया बताया।
3. मुन्ना उर्फ अशोक यादव पुत्र स्व0 रामसागर यादव निवासी ग्राम दरामपुर थाना फेफना जनपद बलिया।
*अभियुक्त अशोक यादव उर्फ मुन्ना उपरोक्त का अपराधिक इतिहास*
1.मु0अ0सं0 42/2000 धारा 382 भादवि0 थाना फेफना बलिया
2. मु0अ0सं0 747/14 धारा 379 भादवि0 थाना फेफना बलिया
3. मु0अ0सं0 791/14 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना फेफना बलिया
4. एनसीआऱ 23/05 धारा 323/504/506 भादवि थाना फेफना बलिया
5. मु0अ0सं0 44/23 धारा 379/411 भा.द.वि व 4/25 आर्म्स एक्ट थाना फेफना बलिया
*गिरफ्तारी करने वाली टीमः-*
1- थानाध्यक्ष श्री रोहन राकेश सिंह थाना फेफना, जनपद बलिया।
2- उ0नि0 श्री उमाशंकर यादव थाना फेफना, जनपद बलिया।
3. उ0नि0 श्री सागर कुमार रंगू थाना फेफना, जनपद बलिया।
4- हे0का0 जयकिशुन पाल थाना फेफना, जनपद बलिया।
5. हे0का0 मंगला प्रसाद उपाध्याय थाना फेफना, जनपद बलिया।
6- का0 रामप्रीत यादव यादव थाना फेफना, जनपद बलिया।
7- का0 उमाशंकरथाना फेफना, जनपद बलिया
8- आरक्षी चालक शैलेन्द्र कुमारथाना फेफना, जनपद बलिया।
0 Comments