लखनऊ मंडल : इण्टर डिपार्टमेण्टल लीग (T-20 क्रिकेट) मैच में इलेक्ट्रिकल लोको वारियर्स ने ट्रैक्शन टाइगर्स को 49 रनों से पराजित किया


लखनऊ 19 जनवरी 2023। पूर्वात्तर रेलवे, लखनऊ मंडल क्रीड़ा संघ के तत्वाधान में आज ऐशबाग रेलवे स्टेडियम में आयोजित लीग में खेले गए पहला मैच में इलेक्ट्रिकल लोको वारियर्स व ट्रैक्शन टाइगर्स के मध्य खेला गया। ट्रैक्शन टाइगर्स ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। इलेक्ट्रिकल लोको वारियर्स ने पहले खेलते हुए निर्धारित ओवर 20 ओवरों में 07 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाये। जिसमें प्रेम पासवान ने सर्वाधिक 54 रन, नीरज ने 18,  हेमराज ने 14 व संतोष कुमार ने 13 रनों का योगदान किया। ट्रैक्शन टाइगर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए राजु लाल ने 04 विकेट, राजीव कुमार ने 01 विकेट प्राप्त किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रैक्शन टाइगर्स ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट पर 110 रन ही बना सकी। जिसमें हरीनाम यादव से सर्वाधिक ने 30 रन, राजीव कुमार ने नाबाद 17 रनों का योगदान दिया। इलेक्ट्रिकल लोको वारियर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए मिथलेश शाह ने 04 विकेट व विपिन वर्मा, तारिक हुसैन, संतोष कुमार एवं सियाराम मीना ने 01-01 विकेट हासिल किये। इलेक्ट्रिकल लोको वारियर्स ने ट्रैक्शन टाइगर्स को 49 रनों से पराजित किया।

टूर्नामेन्ट के दूसरा मैच में इलेक्ट्रिकल थंडरबोल्ट व आपरेटिंग एवेंजर्स के मध्य खेला गया। इलेक्ट्रिकल थंडरबोल्ट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 09 विकेट के नुकसान पर 109 रन बनाये। जिसमें सुनील यादव ने 27 रन, फज़लू रहमान व अजीत ने 14-14 रन तथा  नीरज कुमार ने 10 रनों का योगदान दिया। आपरेटिंग एवेंजर्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सिद्धांत सिंह, सर्वजीत व सर्वेश ने 02-02 विकेट एवं अब्बास व सुगन्ध गहलोत ने 01-01 विकेट प्राप्त किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी आपरेटिंग एवेंजर्स की टीम ने मात्र 16.2 ओवरों में 04 विकेट के नुकसान पर 110 रन बना लिया। आपरेटिंग एवेंजर्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए ओमप्रकाश ने 30, सुगन्ध गहलोत ने 27 रन व एस.एस.रहमान ने 22 रनां का योगदान दिया। इलेक्ट्रिकल थंडरबोल्ट की ओर से गेंदबाजी करते हुए नीरज, एजाज़, सुनील व अजीत ने 01-01 विकेट प्राप्त किये।

आपरेटिंग एवेंजर्स ने इलेक्ट्रिकल थंडरबोल्ट को 06 विकेट से हराकर मैच जीत लिया। 

जनसम्पर्क अधिकारी       

पूर्वात्तर रेलवे, लखनऊ।



                                                                                                                                                                

                                                       

Comments