इज्जतनगर मंडल के समस्त रेल अधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं कर्मचारियों के समेकित प्रयासों का प्रतिफल


बरेली 13 जनवरी, 2023ः इज्जतनगर मंडल, पूर्वोत्तर रेलवे के लिए वर्ष-2022 यात्री संख्या, यात्री यातायात से प्राप्त होने वाली आय, अन्य कोचिंग आय तथा सकल आय में आशातीत वृद्धि के क्षेत्र में गौरवपूर्ण रहा।

वर्ष 2022-2023 के तीसरी तिमाही के अन्त तक इज्जतनगर मंडल पर यात्री संख्या 3.39 करोड़ रही, जो कि विगत वर्ष की इसी अवधि में दर्ज यात्री संख्या 1.27 करोड़ की तुलना में 166.73 प्रतिशत अधिक है। इसी प्रकार यात्री यातायात से प्राप्त होने वाली आय में भी 109.44 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी।                                     

ज्ञातव्य हो, कि वर्ष 2022-2023 की तीसरी तिमाही के अन्त तक यात्री यातायात से प्राप्त होने वाली आय रु 232.98 करोड़ रुपए दर्ज की गई, जबकि विगत वर्ष की तीसरी तिमाही तक यात्री यातायात से प्राप्त होने वाली आय रूपये 111.24 करोड़ थी। अन्य कोचिंग आय वर्ष 2022-23 के तीसरी तिमाही के अन्त तक रूपये 17.41 करोड़ हुई जोकि विगत वर्ष की इसी अवधि में दर्ज रुपये 10.99 करोड़ की तुलना में 58.44 प्रतिशत अधिक है। 

वर्ष 2022-2023 की तीसरी तिमाही के अन्त तक माल यातायात से प्राप्त होने वाली आय रुपये 193.50 करोड़ दर्ज की गई जबकि वर्ष 2021-2022 के तीसरी तिमाही के अंत तक दर्ज रुपये 125.93 करोड़ की तुलना में 53.66 प्रतिशत अधिक है। वाणिज्य सन्ड्री आय में भी 423.57 प्रतिशत का तीव्र उछाल देखने को मिला। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022-23 के तीसरी तिमाही के अंत तक वाणिज्य सन्ड्री आय रूपये 2.12 करोड़ दर्ज की गई। जबकि वर्ष 2021-22 की इसी अवधि में यह केवल रुपये 0.40 करोड़ थी। इज्जतनगर मंडल की सकल आय वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के अन्त तक रुपये 446.00 करोड़ दर्ज की गई, जबकि विगत वर्ष की तीसरी तिमाही के अंत तक मंडल की सकल आय रुपये 248.56 करोड़ थी, जोकि 79.44 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। 

उपरोक्त उपलब्धियां इज्जतनगर मंडल के समस्त रेल अधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं कर्मचारियों के समेकित प्रयासों का प्रतिफल है।



Comments