बलिया : सेनानी रामरक्षा गोंड जी के स्मृति में कंसपुर दियर के आदिवासी गोंड बस्ती में किया गया कंबल वितरण


बलिया। 10 जनवरी 2023 को गंगानदी कंसपुर दियर स्थित आदिवासी जनजाति गोंड बस्ती में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामरक्षा गोंड जी की स्मृति में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी व इंडियन पीपुल्स सर्विसेज (आईपीएस) के संयुक्त तत्वावधान में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मा. लल्लन प्रसाद गोंड जी के सौजन्य से कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। लगभग 50 लोगों को कंबल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। 


इस अवसर पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ललन प्रसाद गोंड ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सेवा करना ही सबसे बड़ा सेवा धर्म और पुण्य है! ऐसा करने से महान आनंद की अनुभूति होती हैं। कंबल वितरण समारोह में प्रमुख रूप से इंडियन पीपुल्स सर्विसेस (आईपीएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरविंद गोंडवाना, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज शाह, युवा मोर्चा के प्रदेश महासचिव सुरेश साह, सुदेश शाह, हीरालाल गोंड, हरिहर गोंड, बद्री बिंद, पुड़की बिंद, राजेंद्र गोंड, लालबाबू गोंड, घुरहूं गोंड रहे।



Post a Comment

0 Comments