18640 रांची-आरा एक्सप्रेस के आरा आगमन समय तथा 03671 आरा-सासाराम पैसेंजर स्पेशल के प्रस्थान समय में बदलाव

 


हाजीपुर: 13.01.2023। तकनीकी कारणों से, गाड़ी सं. 18640 रांची-आरा एक्सप्रेस के आरा जं. पर आगमन समय तथा गाड़ी सं. 03671 आरा-सासाराम पैसेंजर स्पेशल के आरा से प्रस्थान समय में परिवर्तन किया जा रहा है। 

दिनांक 16.01.2023 से रांची से खुलने वाली गाड़ी सं. 18640 रांची-आरा एक्सप्रेस आरा जं. 07.25 बजे के स्थान पर 07.55 बजे पहुंचेगी। 

इसी तरह दिनांक 17.01.2023 से आरा से खुलने वाली गाड़ी सं. 03671 आरा-सासाराम पैसेंजर स्पेशल आरा से 07.30 बजे के बजाए 07.05 बजे ही खुलेगी और 07.27 बजे गड़हनी, 07.40 बजे चरपोखरी हाल्ट, 07.46 बजे नगरी ग्राम हाल्ट, 07.54 बजे पीरो, 08.01 बजे नोनार हाल्ट, 08.07 बजे हसन बाजार स्टेशन हाल्ट, 08.17 बजे बिक्रमगंज, 08.24 बजे घुसियां कलां हाल्ट, 08.27 बजे मानी हाल्ट, 08.35 बजे संझौली हाल्ट, 08.45 बजे गढ़नोखा एवं 08.54 बजे बडवा मोड रूकते हुए आगे प्रस्थान करेगी। 

(वीरेन्द्र कुमार)

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी।



Comments