वाराणसी मंडल में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण पूर्व मध्य रेल की ट्रेनों में अस्थायी बदलाव


हाजीपुर: 29.12.2022। रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता एवं यात्री सुविधा हेतु पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मण्डल पर स्थित मऊ-शाहगंज खण्ड के सठियाँव-आज़मगढ़-सरायरानी-फरिहा स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए 28 दिसम्बर, 2022 से 07 जनवरी, 2023 तक प्री-नान इण्टरलॉक एवं 08 से 10 जनवरी, 2023 तक नान-इण्टरलॉक कार्य के कारण पूर्व मध्य रेल क्षेत्राधिकार से खुलने/गुजरने वाली ट्रेनों के परिचालन में निम्नानुसार बदलाव किया गया है:

मार्ग परिवर्तनः

1. अमृतसर से 28 दिसम्बर, 2022 तथा 02, 04 एवं 07 जनवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग शाहगंज-मऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग शाहगंज-जौनपुर- औंड़िहार-मऊ के रास्ते चलाई जायेगी।

2. दरभंगा से 31 दिसम्बर, 2022 को प्रस्थान करने वाली 19166 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग मऊ-शाहगंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मऊ-औंड़िहार-जौनपुर-शाहगंज के रास्ते चलाई जायेगी।

3. दरभंगा से 02 एवं 09 जनवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 09466 दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल अपने निर्धारित मार्ग फेफना-मऊ-शाहगंज- जौनपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग फेफना-औंड़िहार-जौनपुर के रास्ते चलाई जायेगी।

4. अजमेर से 02, 03, 05 एवं 09 जनवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 15716 अजमेर-किशनगंज एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग शाहगंज-मऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग शाहगंज-जौनपुर-औंड़िहार-मऊ के रास्ते चलाई जायेगी।

5. जयनगर से 08 जनवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 04651 जयनगर-अमृतसर स्पेशल गाड़ी अपने निर्धारित मार्ग फेफना-मऊ- शाहगंज के स्थान पर परिवर्तित मार्ग फेफना-औंड़िहार- जौनपुर-शाहगंज के रास्ते चलाई जायेगी।

’शार्ट टर्मिनेट/शार्ट ओरिजिनेट कर चलायी जाने वाली ट्रेन :

1. कोलकाता से 02 एवं 09 जनवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 13137 कोलकाता-आज़मगढ़ एक्सप्रेस मऊ स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी तथा यह गाड़ी मऊ-आज़मगढ़ के मध्य निरस्त रहेगी। 

2. आज़मगढ़ से 03 एवं 10 जनवरी, 2023 को प्रस्थान करने वाली 13138 आज़मगढ़-कोलकाता एक्सप्रेस मऊ स्टेशन से चलाई जायेगी तथा यह गाड़ी आज़मगढ़-मऊ के मध्य निरस्त रहेगी।

नियंत्रित कर चलायी जाने वाली ट्रेनें:

1. जयनगर से 30 दिसम्बर, 2022 एवं 03 जनवरी, 2023 को 04651 जयनगर-अमृतसर स्पेशल ट्रेन 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

2. अमृतसर से 01 जनवरी, 2023 को 14650 अमृतसर-जयनगर स्पेशल ट्रेन 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

3. दरभंगा से 04 एवं 07 जनवरी, 2023 को 19166 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस 90 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।

(वीरेन्द्र कुमार)

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी।



Comments