कोहरे के कारण दरभंगा-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस का परिचालन में बदलाव


हाजीपुर: 21.12.2022। कोहरे के कारण संरक्षित रेल परिचालन के मद्देनजर 15551/15552  दरभंगा-वाराणसी सिटी-दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस का परिचालन 12.01.2023 तक रद्द किया जा रहा है। 

गाड़ी संख्या 15551 दरभंगा-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस का परिचालन  21.12.2022 से 11.01.2023 तक रद्द रहेगा। जबकि वाराणसी सिटी से दरभंगा के लिए चलायी जाने वाली गाड़ी संख्या 15552 वाराणसी सिटी-दरभंगा एक्सप्रेस का परिचालन 22.12.2022 से 12.01.2023 तक रद्द रहेगा।

(वीरेन्द्र कुमार)

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी।




Comments