वाराणसी, 13 दिसम्बर, 2022: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु चलाई जा रही 01025/01026 दादर-बलिया-दादर विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार सात फेरों तथा 01027/01028 दादर-गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार नौ फेरों के लिए निम्नवत किया जायेगा। इन गाड़ियों का मार्ग, समय एवं रेक संरचना पूर्ववत रहेगी।
- 01025 दादर-बलिया त्रैसाप्ताहिक विशेष गाड़ी 16 से 30 दिसम्बर,2022 तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को सात अतिरिक्त फेरों के लिये चलाई जायेगी।
- 01026 बलिया-दादर त्रैसाप्ताहिक विशेष गाड़ी 18 दिसम्बर,2022 से 01 जनवरी, 2023 तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को सात अतिरिक्त फेरों के लिये चलाई जायेगी।
- 01027 दादर-गोरखपुर विशेष गाड़ी 17 से 31 दिसम्बर, 2022 तक सप्ताह में चार दिन प्रत्येक मंगलवार, वृहस्पतिवार, शनिवार एवं रविवार को नौ अतिरिक्त फेरों के लिये चलाई जायेगी।
- 01028 गोरखपुर-दादर विशेष गाड़ी 19 दिसम्बर, 2022 से 02 जनवरी, 2023 तक सप्ताह में चार दिन प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, वृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौ अतिरिक्त फेरों के लिये चलाई जायेगी।
*अशोक कुमार*
जन सम्पर्क अधिकारी, वाराणसी।
0 Comments