"जन्म से कटे होंठ व कटे तालु का निःशुल्क ऑपेरशन व उपचार शिविर"


बलिया। जिलाधिकारी महोदया के निर्देश के क्रम में निर्देशित किया जाता है कि अपने अधीनस्थ आर बी एस के टीम के सदस्यों /ए एन एम तथा आशा/क्षेत्रीय कार्यकर्ता को समस्त अधीक्षक/प्रभारी चिकित्सा अधिकारी  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जनपद बलिया निर्देशित करे कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत स्माइल ट्रेन परियोजना के तहत बच्चो में जन्मजात समस्याओं हेतु निःशुल्क उपचार हेतु निःशुल्क पंजीकरण शिविर किया जा रहा है। समस्त अधीक्षक एवं प्रभारी को अवगत कराया जाता है कि सभी ब्लॉकों से कम से कम 10 बच्चे का पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करे।

        1.जन्म से कटे होंठ -5 माह के बाद।

        2 .कटा तालू -9 माह के बाद।

        3 .आवाज़ के लिये- 5 से 7 वर्ष।

        4. मसूढ़े की हड्डी -8 से 9 वर्ष।

        5. चेहरे की बनावट -18 वर्ष पर।

 नोट :- 5 माह से कम के बच्चे भी अपना पंजीकरण करवाकर आपरेशन की तारीख प्राप्त कर सकते है। पहले ऑपरेशन करवा चुके व परिणाम से असंतुष्ट मरीज भी निःशुल्क ऑपरेशन का लाभ उठा सकते है।आपरेशन के उपरांत मरीजो को आने जाने का किराया भी दिया जाएगा।

शिविर स्थल व दिनाँक :

1. ब्लॉक नगरा सियर, शिविर स्थल-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सियर, जनपद-बलिया।

दिनांक 15/12 /2022 समय प्रातः 10 बजे से 4 बजे तक।

2. ब्लॉक मनियर, नवानगर, पन्दह, शिविर स्थल-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर, जनपद-बलिया। दिनांक 16/12/2022 समय प्रातः 10 बजे से 4 बजे तक।

3. ब्लॉक बांसडीह, रेवती, बेरुआरबारी, शिविर स्थल - सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र बांसडीह, जनपद-बलिया।

दिनांक 17/12/2022 समय प्रातः 10 बजे से 4 बजे तक।

4.ब्लॉक बैरिया, मुरली, छपरा, शिविर स्थल-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र-सोनबरसा, जनपद-बलिया। दिनांक 19/12/2022 समय प्रातः 10 बजे से 4 बजे तक।

5. ब्लॉक चिलकहर, रसड़ा,  शिविर स्थल -सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र-  रसड़ा, जनपद-बलिया। दिनांक 20/12/2022 समय प्रातः 10 बजे से 4 बजे तक।

6. ब्लॉक दुबहर, बेलहरी, हनुमानगंज, गड़वार, सोहाव, शिविर स्थल - जिला चिकित्सालय, जनपद-बलिया। दिनांक  21/12/2022 समय प्रातः 10 बजे से 4 बजे तक।

7. समस्त ब्लॉक शिविर स्थल-जिला चिकित्सालय, जनपद- बलिया।

दिनांक  22/12/2022 से 23/12/2022 तक समय प्रातः 10 बजे से 4 बजे तक।

अतः आप सभी अपने क्षेत्र/ आस पडोस में कही पर भी इस तरह के बच्चे हो तो उपरोक्त तिथियों में निःशुल्क पंजीकरण कराने हेतु भेजे।

अधिक जानकारी हेतु संपर्क करे :

1. डॉ संतोष कुमार मिश्रा

प्रभारी  डी ई आई सी प्रबंधक 

मोबाइल : 8318060559, 9451510067

2. श्री नीरज कुमार शर्मा-स्माइल ट्रेन प्रोजेक्ट

(हेल्थ सिटी हॉस्पिटल लखनऊ )

मोबाइल : 9565437056,

हेल्पलाइन नम्बर : 9454159999

 *मुख्य चिकित्साधिकारी बलिया*



Comments