महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे श्री चन्द्र वीर रमण ने नव वर्ष पर बधाई देते हुए रेलकर्मियों के सुख-समृद्धि की मंगल कामना की है


गोरखपुर, 31 दिसम्बर, 2022: महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे श्री चन्द्र वीर रमण ने सभी रेलकर्मियों, अधिकारियों, रेल कर्मचारी यूनियनों, रेल यात्रियों तथा समस्त रेल उपभोक्ताओं को एवं उनके परिवारजनों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी हैं।

महाप्रबन्धक श्री रमण ने नव वर्ष पर रेल कर्मियों को हार्दिक शुभकामना देते हुये उनके स्वस्थ, सफल एवं सुखमय जीवन की कामना की है तथा कहा कि आपके सामूहिक प्रयासों से वर्ष 2022 में पूर्वोत्तर रेलवे ने अनेक चुनौतियों का सामना करते हुये सफलतापूर्वक अनेक कीर्तिमान स्थापित किये एवं आप सभी के सम्मिलित प्रयासों से वर्ष 2023 में पूर्वोत्तर रेलवे सफलता की नई ऊँचाईयों को छूयेगी।

महाप्रबन्धक ने यात्री जनता से अपील की है कि रेल परिसर तथा रेल गाड़ियों को स्वच्छ बनाये रखने में रेल प्रशासन को सहयोग प्रदान करें तथा उचित टिकट लेकर ही अपनी यात्रा करें।

 (पंकज कुमार सिंह)

मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी

सम्पादक/ब्यूरो प्रमुख, गोरखपुर। 




     

                                                           




Comments