पूर्व मध्य रेल द्वारा महिला यात्री के लिए आरक्षित कोच में यात्रा करने वाले पुरूष यात्रियों की धर-पकड़ के लिए विशेष अभियान


दिसंबर माह में अब तक 525 व्यक्ति गिरफ्तार

हाजीपुर: 16.12.2022। महिला यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यात्रा के लिए पूर्व मध्य रेल द्वारा महिला यात्रियों के लिए आरक्षित कोच में यात्रा करने वाले पुरूष यात्रियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 01.12.2022 से 15.12.2022 तक पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडलों में चलाए गए अभियान में रेल सुरक्षा बल द्वारा रेलवे एक्ट 162 के तहत् कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्टेशनों पर 525 पुरूष यात्रियों को महिला यात्रियों के लिए आरक्षित कोच में यात्रा करते हुए पकड़ा गया तथा जुर्माने के रूप में उनसे 01 लाख 16 हजार 480 रुपये वसूल किये गये। 

इनमें 225 व्यक्ति दानापुर मंडल में, 95 व्यक्ति पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल में, 87 व्यक्ति धनबाद मंडल में, 70 व्यक्ति सोनपुर मंडल में तथा 48 व्यक्ति समस्तीपुर मंडल में महिला यात्रियों के लिए आरक्षित कोच में यात्रा करते हुए पकड़े गये। पूर्व मध्य रेल द्वारा यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।     

 (वीरेन्द्र कुमार)

 मुख्य जनसंपर्क अधिकारी।




Comments