सहरसा और नई दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन का परिचालन


हाजीपुर: 02.12.2022। पूर्व मध्य रेल द्वारा यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर सहरसा और नई दिल्ली के मध्य गाड़ी संख्या 02565/02566 सहरसा-नई दिल्ली-सहरसा सुपर फास्ट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।

गाड़ी संख्या 02565 सहरसा-नई दिल्ली सुपर फास्ट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 04.12.2022 से 08.12.2022 तक सहरसा से प्रतिदिन 05.00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 05.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी ।

गाड़ी संख्या 02566 नई दिल्ली-सहरसा सुपर फास्ट एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन 05.12.2022 से 09.12.2022 तक नई दिल्ली से 17.55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 18.05. बजे सहरसा पहुंचेगी।

अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन खगड़िया, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, छपरा, गोरखपुर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल स्टेशनों पर रूकेगी। इस ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 04 तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 12 कोच लगेंगे। 

                   (वीरेन्द्र कुमार)

            मुख्य जनसंपर्क अधिकारी। 



Comments