बलिया : संजय उपाध्याय के समर्थन में उतरे पूर्व सपा मंत्री नारद राय, कहीं ये बात.....

 


बलिया। नगर पालिका परिषद बलिया चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए पूर्व नपा चेयरमैन रहे संजय उपाध्याय के समर्थन में उतरे पूर्व सपा मंत्री नारद राय। दरअसल आज नगर पालिका परिषद बलिया चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी द्वारा नेताओं और कार्यकर्ताओं की एक बैठक पूर्व सपा मंत्री नारद राय के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। वही पूर्व मंत्री ने पूर्व नपा चेयरमैन रहे संजय उपाध्याय के समर्थन करते हुए कहा कि सभी ने एक मत पर ताली बजा कर संजय उपाध्याय का समर्थन किया। 


आप को बताते चले की संजय उपाध्याय ने अपने परिवार से रेखा उपाध्याय महिला अध्यक्ष पद प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारने का प्रस्ताव रखा है। हालांकि सपा से टिकट लेने वालों की लंबी कतार है जिसका फैसला शीर्ष नेतृत्व पर छोड़ा है। 


वही नारद राय ने भाजपा सरकार में हुए विकास कार्यो पर जम कर हमला बोला। संजय उपाध्याय ने दावा किया कि मेरे छोटे भाई की पत्नी रेखा उपाध्याय को चुनावी मैदान में उतारने का समर्थन किया है।





Post a Comment

0 Comments