बलिया। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने अपने आवास पर स्थित सभागार में सुरहा ताल पक्षी महोत्सव 2022 की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव दस, ग्यारह और बारह दिसंबर 2022 तक चलेगा। उन्होंने डीएफओ वी0के0 आनंद को निर्देश दिया कि अभी से सारी तैयारियां पूरी कर ली जाए। जिलाधिकारी 8 दिसंबर 2022 को दोपहर एक बजे जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर पक्षी महोत्सव के लोगो का अनावरण करेंगी।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि क्योंकि महोत्सव में भारी संख्या में सैलानी और बच्चे आएंगे अतः सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाए। उन्होंने इसके लिए एसडीएम सदर को निर्देश दिया कि नौकायन कराते समय सुरक्षा गार्डों की तैनाती कर ली जाए और पहले से ही उनकी ट्रेनिंग करा ली जाए, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। नौकायन करते समय लोगों को सुरक्षा के लिए सेफ्टी गार्ड अवश्य पहनाए जाए और सीमित संख्या में ही लोगों को नावो पर बैठाया जाए। साथ ही बच्चों के मनोरंजन और उनके जलपान के लिए पहले से व्यवस्था कर ली जाए। आने वाले सैलानियों को पक्षी विहार का पूरा आनंद मिल सके इसके लिए विशेष ध्यान रखा जाए और उनके बैठने, खाने-पीने और शौचालय की व्यवस्था की जाए। क्योंकि पक्षी विहार में भारी संख्या में भीड़ आने की संभावना है अतः वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था पहले से तय कर तय कर ली जाए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत नृत्य, रंगोली, वाद विवाद, फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन भी महोत्सव में किया जाएगा। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र उसी समय उपलब्ध करा देने का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मेले में साफ-सफाई की पूरी व्यवस्था हो इसके लिए सफाई कर्मचारियों को लगाया जाए। साथ ही उन्होंने जनता से आह्वान किया कि मेलों को स्वस्थ बनाए रखने में अपना सहयोग दें और कूड़ा करकट कूड़ेदान में ही डालें।
0 Comments